फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Stamp on proposals for city development

शहर के विकास को सवा करोड़ के प्रस्तावों पर मोहर

Sat, 06 Jan 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Sat, 06 Jan 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Stamp on proposals for city development
board members in meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
निकाय चुनाव के बाद हुई नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में प्रकाश, सड़क व पेयजल व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को एक करोड़ 21 लाख 15 हजार के प्रस्तावों पर मोहर लगी। करीब आधे तक  चली बैठक में सभासदों के बीच मामूली टोकाटाकी जरूर हुई, लेकिन बाद सभी प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। बैठक में विधायक और सांसद ने भाग नहीं लिया। बोर्ड की बैठक में सभासदों के साथ आए समर्थकों को नगर पालिका कर्मचारियों ने सभागार के बाहर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 3.25 बजे अध्यक्षता कर रहीं पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने बैठक शुरू की। इसमें पेयजल, गली निर्माण व अन्य विकास कार्य कराने के लिए करीब 1.25 करोड़ रुपयों के प्रस्तावों को रखा गया। संचालन कर रहे रेहान अख्तर ने प्रस्ताव पढ़ने शुरू किए तो एक से लेकर 48 तक के प्रस्ताव सभासदों बगैर पढ़े ही स्वीकार कर लिए। प्रस्ताव संख्या 49 का विरोध करते हुए सभासद अतुल शंकर दुबे ने कहा कि उनकी स्वीकृति के बाद ही ठेकेदार का भुगतान किया जाए। प्रस्ताव संख्या 51 का विरोध करते हुए सभासद असलम अंसारी ने कहा कि आउटसोर्सिंग में जो भी भर्तियां हों। उनमें चयन समिति में सभासदों को भी रखा जाए। एकमुश्त चूना खरीदे जाने का भी उन्होंने विरोध किया। इसको लेकर उनकी सभासद रफी अंसारी से हल्की बहस भी हुई। 3.50 बजे बैठक समाप्त की घोषणा की गई। हालांकि इसके बाद चेयरमैन ने अपनी ओर से कुछ विशेष प्रस्ताव रखे, जिन्हें स्वीकार कर लिया गया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल, अनुभव कनौजिया लव, विश्वनाथ राजपूत, अर्चना अग्निहोत्री, रोहितनंदन कटियार, विरमा देवी, श्यामसुंदर लल्ला, सीमा परवीन और संत कुमार बाथम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रस्तावों व मद में बजट पर एक नजर
- नगर पालिका प्रशासन ने प्रकाश, सड़क और पेयजल के मरम्मतीकरण और खरीद कार्य के लिए एक करोड़ 21 लाख 15 हजार का बजट प्रस्तावित किया है
- जलकल विभाग की ओर से नगर पालिका क्षेत्र में 42 नलकूपों में कुछ नलकूपों की मोटरों में रिवाइंडिंग कार्य होना है। नलकूपों के रखरखाव के लिए 9.20 लाख की लागत से 10 नग 15एचपी की मोटर, 4.95 लाख से पांच नग 20एचपी मोटर और 5.50 लाख की लागत से पांच नग 25 एचपी मोटर (केएसवी) मेक निर्मित खरीदे जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जलकल विभाग की ओर से विभिन्न साइज की बिछी 95 किलोमीटर पाइप लाइन के रखरखाव व मरम्मतीकरण के लिए दस लाख का बजट प्रस्तावित किया गया।
- शहर के सभी 42 वार्डों के मुख्यमार्गों और मोहल्लों में 85 वाट सीएफएल लगाए जाने के लिए 2000 नग सीएफएल ट्यूब, होल्डर, शीशा कवर, चेंजओवर बैड स्वीच, 15 एंपियर स्वीच और 23/76 कॉपर वायर आदि क्रय किए जाने के लिए 17.50 लाख का, फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ युग्म नगरों में 250 वाट सोडियम लाइटों के रखरखाव के लिए चोक, इग्नाइटर, शीशा और कवर आदि क्रय किए जाने में 20 लाख रुपये का प्रस्ताव रखा गया। - 42 वार्डों में 70 वाट सोडियम लाइटों के रखरखाव के लिए भी इतना ही बजट प्रस्तावित है। फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ में लगे 3000 हैंडपंपों के मरम्मतीकरण और रखरखाव के लिए 20 लाख का खर्चा आएगा।
- स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय पर्वों, विभिन्न वीआईपी कार्यक्रमों आदि में चूना छिड़काव के लिए वित्तीय वर्ष 2018-19 में 14 लाख रुपये व्यय होने का प्रस्ताव रखा गया। 4000 क्विंटल चूना साढ़े तीन रुपये किलो की प्रति दर से खरीदा जाना है। इसी के साथ ही करोड़ों रुपये लागत से सभी वार्डों में सड़कों का नवनिर्माण और मरम्मतीकरण के प्रस्ताव पास किए गए।

 
बोर्ड की बैठक के बाद पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने कहा कि 7 जनवरी से मोहल्ला नुनहाई कटरा से स्वच्छता अभियान के तहत डोर टू डोर कूड़ा अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत रैली भी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके तहत करीब 20 हजार डस्टबिन भी खरीदे गए हैं। सर्दी को देखते हुए पालिका क्षेत्र के 91 स्थानों पर छह लाख की लागत से अलाव जलवाया जाएगा।


नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में सभी 42 सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में कराए जाने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव बनाकर पालिकाध्यक्ष के सामने रखा, जिसे मंजूर कर लिया गया।



मोहमदाबाद (ब्यूरो)। नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को बोर्ड की पहली बैठक में स्वर्ग धाम बस सेवा चलाने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया। इसके साथ ही सावर्जनिक स्थल पर स्नान घर, हर बार्ड में कचरा उठाने के लिए ई-रिक्शा खरीदने और प्रत्येक वार्ड में कचरा उठान के लिए कंटेनर रखने का प्रस्ताव पास किया गया। सभासदों ने राशन कार्ड की समस्या समाधान के लिए कैंप लगाने और समय से राशन वितरण करवाने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन हरीश कुमार यादव ने की। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी केदारनाथ रावत, विधायक प्रतिनिधि प्रदीप सिंह, सांसद प्रतिनिधि राधे बाथम, सभासद राकेश गुप्ता, राजेंद्र कुमार, कश्मीर सिंह यादव, विमला देवी और कौशलेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed