{"_id":"718fafc1cec7453ee8cc238c12e6d6ec","slug":"stadium-team-winner-in-kabaddi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में स्टेडियम की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में स्टेडियम की टीम बनी विजेता
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 17 Dec 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद महोत्सव के अंतर्गत होने वाली प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बुधवार को कबड्डी प्रतियोगिता से हो गया है। ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में स्टेडियम की टीम विजेता बनी। वहीं, फर्रुखाबाद महोत्सव में होने वाली पतंगबाजी प्रतियोगिता का स्थान बदल गया है।
विज्ञापन
कबड्डी में स्टेडियम, आदर्श जनता इंटर कालेज महलई खुंभरपुर और राजकीय इंटर कालेज बालक फतेहगढ़ की टीमों ने भाग लिया। पहला मैच स्टेडियम और राजकीय इंटर कालेज बालक फतेहगढ़ के बीच हुआ। इसमें स्टेडियम की टीम जीती। इसके बाद स्टेडियम और आदर्श जनता इंटर कालेज खुम्मरपुर की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें भी स्टेडियम की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन
तीसरा मैच आदर्श जनता इंटर कालेज खुम्मरपुर और राजकीय इंटर कालेज बालक फतेहगढ़ के बीच हुआ। इसमें आदर्श जनता इंटर कालेज की टीम ने बाजी मारी। इस तरह प्रतियोगिता में पहला स्थान स्टेडियम की टीम, दूसरा आदर्श जनता इंटर कालेज और तीसरा स्थान राजकीय इंटर कालेज बालक की टीम को मिला।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में योगेश शुक्ल, सर्वेंद्र यादव और सुधीर कुशवाह शामिल रहे। प्रतियोगिता का संयोजन राकेश मिश्र ने किया। इससे पहले ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह ने कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष डा. रामकृष्ण राजपूत, जवाहर सिंह गंगवार, रामचंद्र, देवकीनंदन गंगवार, रोहित सफ्फड़, योगेश शुक्ल, शिशुपाल सिंह, वासुदेव पाल, मोहम्मद आसिम, अजय कुमार माथुर, आकाश कुमार, अरुण कुमार माथुर, हिमांशु, रोहित कुमार, रवि कनौजिया, मोनू यादव और रवि शाक्य आदि मौजूद रहे।
महोत्सव के तहत पतंगबाजी प्रतियोगिता अब 22 दिसंबर के स्थान पर 21 दिसबंर को बरगदियाघाट पर आयोजित की जाएगी। 18 व 19 दिसंबर को होने वाली वाद विवाद व निबंध प्रतियोगिता जीजीआईसी फतेहगढ़ के स्थान पर जीआईसी फर्रुखाबाद में होगी।