{"_id":"61df176801bba56f801fbc93","slug":"spout-broken-in-toilet-pipe-found-missing-farrukhabad-news-knp6749984170","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय में टोंटी टूटी, पाइप मिले गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय में टोंटी टूटी, पाइप मिले गायब
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर सुलभ शौचालय में वेसिन की टूटी टोटी देखे आरएम बीपी अग्रवाल। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल को शौचालय की टोंटियां टूटी और यूरिन पॉट के पाइप गायब मिले। सैनिटाइजर स्टैंड चलाया तो बोतल निकलकर दूर जा गिरी। हालांकि उन्होंने वेतन विभाग की व्यवस्थाओं को सराहा।
क्षेत्रीय प्रबंधक इटावा बीपी अग्रवाल बुधवार दोपहर सेवा प्रबंधक एसएन शर्मा के साथ फतेहगढ़ स्थित कार्यशाला पहुंचे। उन्होंने दफ्तर में बसों के संचालन और आय-व्यय का ब्योरा देखा। लोड फैक्टर की जानकारी हासिल की। आय को देखते हुए सराहना की। शाम करीब साढ़े तीन बजे दोनों अधिकारी रोडवेज बस अड्डे पहुंचे तो सीधे शौचालय में गए।
वहां वॉशबेसिन और शौचालयों की टोंटियां टूटी और यूरिन पॉट के पाइप गायब मिलने पर ठेकेदार गोविंद को तलब किया। आरएम ने गुरुवार तक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद थर्मल स्क्रीनिंग करवाकर मशीन को परखा। जब सैनिटाइजर मशीन की जांच की तो उसमें लगी बोतल निकलकर दूर जा गिरी। इस पर नाराजगी जताई। आरएम ने एलईटी और माइक सिस्टम भी देखा।
विज्ञापन
आरएम ने बताया कि निरीक्षण में मिली कमियां शीघ्र दुरुस्त होंगी । संचालन व्यवस्था काफी अच्छी पाई गई। उन्होंने वरिष्ठ लिपिक जीपी पाठक को बसें काउंटरों पर लगवाने की जिम्मेदारी दी है। शीघ्र ही बेतरतीब बसें खड़ी होना बंद हो जाएंगी। उनके साथ आरएम आरसी यादव भी मौजूद रहे।