फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sports will be investigated in game kit purchase

खेलकिट खरीद में हो रहे खेल की होगी जांच

Sun, 13 Feb 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sports will be investigated in game kit purchase
फर्रुखाबाद। परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए खरीदी जाने वाली खेल किट की आपूर्ति में गोलमाल के मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने खेल किट खरीद में हो रहे खेल की जांच कराने के निर्देश बीएसए को दिए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के जिले में 1576 विद्यालय हैं। इसमें 996 प्राथमिक विद्यालयों में पांच-पांच हजार और 580 उच्च एवं संविलियन विद्यालय हैं। इनमें 10-10 हजार रुपये खेल किट खरीदने के लिए शैक्षिक सत्र 2021-22 में भेजे गए थे। खेल किट कितने स्कूलों में नहीं खरीदी गई और जहां खरीदी गई, उसकी गुणवत्ता कैसी है। इसकी जांच के लिए डीएम ने कमेटी बनाई।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्यों के स्कूलों में जाते ही कुछ विभागीय अधिकारियों ने चुनिंदा शिक्षकों और ठेकेदारों को स्कूलों में खेल किट की आपूर्ति में लगा दिया। विभागीय शिक्षकों के ग्रुप पर कुछ बीईओ ने खेल किट पहुंचने की जानकारी भी मांगनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 फरवरी को प्राथमिक विद्यालय कंपिल में एक ठेकेदार ने 20 स्कूलों के लिए खेल किट पहुंचाई थी। इसको अमर उजाला ने 12 फरवरी के अंक में फोटो के साथ प्रकाशित किया था। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने इसको गंभीरता से लिया। उन्होंने बीएसए से प्रकरण की जानकारी मांगी है।

स्कूलों के प्रधानाध्यापक खुद ही खेल किट बाजार से खरीद कर लाएं, अगर कोई देने आता है तो न लें। सप्लाई करने वाले की जानकारी बीएसए को दें। बीएसए को जांच कराने के लिए निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। -संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed