{"_id":"5e580b7f8ebc3ef37d133c69","slug":"sports-farrukhabad-news-knp5473681187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ बालिका वर्ग में गायत्री और बालक वर्ग में सुबोध ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ बालिका वर्ग में गायत्री और बालक वर्ग में सुबोध ने मारी बाजी
विज्ञापन
ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में पंजा लड़ाने की प्रतियोगिता में दम दिखाती छात्राएं। संवाद न्य?
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। डा. ओमप्रकाश ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन की ओर से तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं गुरुवार को स्टेडियम फतेहगढ़ में शुरू कराई गई। पहले दिन दौड़ में बालिका वर्ग में गायत्री और बालक वर्ग में सुबोध ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में गुरुवार को खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। पहले दिन 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में गायत्री ने प्रथम, अंजली शाक्य ने द्वितीय, लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में सुबोध ने प्रथम, पुष्पेंद्र ने द्वितीय और नितिन ने तीसरा स्थान पाया। दौ सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में किशोरी ने प्रथम, अंजली शाक्य ने द्वितीय, रोशनी ने तीसरा स्थान पाया।
बालक वर्ग में रिषभ मिश्रा ने प्रथम, विक्रम ने द्वितीय और रोहित ने तृतीय स्थान पाया। कैरम प्रतियोगिता में जिनिया ने प्रथम, मलिका ने द्वितीय और वर्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पंजा लड़ाने की प्रतियोगिता में रोशनी ने प्रथम, कल्पना ने द्वितीय और अंजली ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस दौरान कालेज के चेयरमैन शिवम गुप्ता, निदेशक डा. आलोक सिंह, प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह, प्राचार्य सर्वेश कुमार, संदीप सक्सेना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।