{"_id":"5e11dc738ebc3e87b17f588f","slug":"sports-farrukhabad-news-knp536401728","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयहिंद क्रिकेट क्लब टीम ने सधवाड़ा जूनियर टीम को आठ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयहिंद क्रिकेट क्लब टीम ने सधवाड़ा जूनियर टीम को आठ विकेट से हराया
विज्ञापन
खिलाड़ी विजय आनंद को मैच ऑफ दा मैच का पुरस्कार देते ऑल इंडिया हाकी संघ आयोजन समिति के अध्यक्ष बलर?
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में चल रहे चैलेंजर्स कप 20-20 में जयहिंद क्रिकेट क्लब ने सधवाड़ा जूनियर टीम को आठ विकेट से हराकर विजय हासिल की। मैन ऑफ द मैच का इनाम खिलाड़ी विजय आनंद को दिया गया।
फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में चैलेंजर्स कप 20-20 में रविवार को जयहिंद क्रिकेट क्लब फतेहगढ़ व सधवाड़ा जूनियर टीम के बीच खेल हुआ। सधवाड़ा टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी की। शुरूआती दौर में सधवाड़ा जूनियर की टीम छह ओवर में छह विकेट खोकर 38 रन बना सकी। जयहिंद क्रिकेट क्लब के कप्तान प्रबल पाठक व वजी जमा खां की गेंदबाजी के आगे सधवाड़ा टीम के खिलाड़ी नहीं टिक सके। सधवाड़ा की टीम ने 0 ओवर में सात विकेट खोकर 114 रन का स्कोर खड़ा किया।
अनुज, मुरली शुक्ला ने दो-दो व प्रबल पाठक व वजी जमा खां ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी को मैदान में जयहिंद क्लब की टीम उतरी। ओपनिंग में खिलाड़ी मुरली शुक्ला ने 37 गेंद पर 21 रन बनाए। इसके अलावा विजय आनंद ने 47 गेंदों पर 56 रन बनाए। अंत में कप्तान प्रबल पाठक ने 11 रन व वजी ने छह रन बनाकर 18 ओवर में सधवाड़ा टीम को हरा कर जयहिंद क्लब टीम को जीत दिलाई। जयहिंद क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विजय आनंद को आल इंडिया हाकी संघ आयोजन समिति के अध्यक्ष बलराम सिंह यादव ने मैन आफ दा मैच का पुरस्कार दिया। इस मौके पर आल इंडिया हॉकी संघ की आयोजन समिति के बदरूद्दीन, राजीव यादव, शेर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।