{"_id":"60e0a0e88ebc3e9eac030f6d","slug":"sport-teachers-got-relief-from-high-court-farrukhabad-news-knp6380764162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंशकालिक खेल प्रशिक्षकों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंशकालिक खेल प्रशिक्षकों को मिली राहत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अंशकालिक खेल प्रशिक्षकों को हाईकोर्ट लखनऊ पीठ से राहत मिल गई है। उच्च न्यायालय ने खेल निदेशालय को दो सप्ताह में प्रशिक्षकों को रखने का आदेश दिया है।
ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में अंशकालिक खेल प्रशिक्षक थे। 2020 में स्टेडियम बंद कर दिया गया था। 30 मार्च तक प्रशिक्षकों की संविदा थी। नवीनीकरण न होने से प्रशिक्षक बेरोजगार हो गए थे। इस बीच जनवरी 2021 में जेम पोर्टल से नए खेल प्रशिक्षकों को रखने के लिए खेल निदेशालय से विज्ञापन जारी कर दिया गया।
खेल प्रशिक्षक एसोसिएशन के सचिव विकास यादव व अन्य लोगों ने खेल निदेशालय के खिलाफ रिट दायर की। इसमें बगैर किसी कारण नौकरी से हटा कर परेशान करने का आरोप लगाया। रिट पर एक जुलाई को वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति ने अंशकालिक प्रशिक्षकों को दोबारा से रखने का आदेश खेल निदेशालय को दिया है। आदेश के बाद स्टेडियम में खेल प्रशिक्षक आने की खिलाड़ियों को उम्मीद जागी है।