फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Spend millions every month , however dirty city

हर माह लाखों खर्च, फिर भी शहर गंदा

Sun, 22 Mar 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 22 Mar 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Spend millions every month , however dirty city
शहर की सफाई के लिए हर माह नगर पालिका प्रशासन लाखों रुपया खर्चा कर रहा है ।  इसके बावजूद चारों ओर गंदगी है। फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ युग्म नगरों की सफाई व्यवस्था फिट रखने के लिए पालिका में स्थायी, अस्थायी और ठेका समेत 748 सफाईकर्मियों की तैनाती भी है। इसके बाद भी सफाई व्यवस्था पंगु ही नजर आती है। इसका कारण यह भी है कि सफाई कर्मी दूसरी शिफ्ट की ड्यूटी करने ही नहीं जाते हैं।
विज्ञापन


सदर नगर पालिका के अंतर्गत फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ युग्म नगरों में 37 वार्ड हैं। इनमें करीब दो सौ से ज्यादा मोहल्ले हैं। इन मोहल्लों की सफाई व्यवस्था के लिए स्थायी से लेकर ठेके पर 748 सफाई कर्मचारियों की तैनाती है। सफाई के पर्याप्त संसाधन भी उपलब्ध हैं। सफाईकर्मियों की ड्यूटी दो शिफ्टों में लगाई जाती है। सफाईकर्मी दूसरी शिफ्ट की ड्यूटी करने ही नहीं जाते हैं। इसी का नतीजा है कि शहर में चारों ओर गंदगी फैली रहती है। सूत्रों की मानें तो सफाईकर्मी सफाई निरीक्षकों
विज्ञापन


से सांठगांठ कर दूसरी शिफ्ट की ड्यूटी भी चढ़वा लेते हैं। मलिन बस्तियां गिहार बस्ती लकूला, छावनी, गढ़ी कोहना, असगर रोड, हाता मिंडू खां, चोबदारान और गुदड़ी में नालियां बजबजाती हुई मिलेंगी। इसके अलावा गली-कूचों में भी गंदगी फैली रहती है। ये स्थितियां तब हैं जब शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए पालिका प्रशासन सफाई कर्मचारियों के मानदेय और वेतन के नाम पर हर माह लाखों रुपया खर्च करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाने का जिम्मा सफाई निरीक्षकों का होता है। इनके एक शिफ्ट में ड्यूटी करने की जानकारी नहीं है। सफाई निरीक्षक सफाई कर्मियों के ड्यूटी करने की जानकारी देते हैं। सुबह के निरीक्षण के दौरान भी सफाई कर्मी कार्य करते मिले। फिर भी अगर कोई इसकी शिकायत करता है कि सफाई कर्मी दूसरी शिफ्ट में कार्य नहीं करते हैं तो इसकी जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
                                                       पीके श्रीवास्तव, ईओ, नगर पालिका परिषद, फर्रुखाबाद


सफाईकर्मियों की संख्या
स्थायी- 318
अस्थायी- 308
ठेका- 122

200 सफाई कर्मियों की डिमांड भेजी गई
नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के लिए 200 सफाईकर्मियों की और तैनाती किए जाने के लिए फरवरी में शासन को और डिमांड भेजी गई है।

स्थायी व ठेका सफाई कर्मियों का मानदेय
संविदा सफाई कर्मियों को हर माह 14,490 और ठेका सफाई कर्मियों को प्रतिदिन 250 रुपये के हिसाब से मानदेय मिलता है। बताया गया कि पिछले माह ही ठेका के सफाईकर्मियों का मानदेय बढ़ा है। पहले ठेका इनको प्रतिदिन के हिसाब से 140 रुपये मिलते थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed