फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP's Metropolitan Committee formed

सपा की महानगर कमेटी का गठन

Tue, 07 Jul 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 07 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी की घोषणा कर दी गई है। इसमें अध्यक्ष सहित 41
विज्ञापन
लोग शामिल किए गए हैं। 18 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। इसके साथ ही कमेटी के फ्रंटल अध्यक्ष भी तय कर दिए गए हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों में अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव के पुत्र डा. सुबोध यादव को भी रखा गया है। महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने महानगर

कमेटी की घोषणा की। इसमें शारिक अली, सत्यप्रकाश यादव, अंबरीश गुप्ता को उपाध्यक्ष, राजीव कुमार को महासचिव, मसरूर अहमद खां को कोषाध्यक्ष, मुख्तार अहमद टेनी को प्रवक्ता, पंकज गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, असलम अंसारी, शोबीबख्श, नदीम अहमद, रफी अंसारी, खुर्शीद खान, सुकरम पाल सिंह, मुवीन अंसारी, नवी मीर खां, विशनु शाक्य, नीरज गुप्ता,

उस्मान सिद्दीकी, राजकुमार शर्मा और अजय पाल यादव को सचिव बनाया गया। इसके अलावा 19 सदस्य बनाए गए। अध्यक्ष ने बताया कि महानगर कमेटी में अलीगंज विधायक के पुत्र डा. सुबोध यादव समेत 18 लोगों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने में वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि विधानसभा 2017 के चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं।

ये बने फ्रंटल संगठन अध्यक्ष
महानगर कमेटी के फ्रंटल संगठनों में युवजन सभा का अध्यक्ष अनिल यादव, लोहिया वाहिनी का रजत क्रांतिकारी, यूथ ब्रिगेड का तारिक अंसारी, छात्र सभा का शशांक सक्सेना, अल्पसंख्यक सभा का समीर मिर्जा, महिला सभा का वीना शर्मा,

व्यापार सभा का जितेंद्र अग्रवाल, अधिवक्ता सभा का शेर सिंह यादव, पिछड़ा वर्ग का रफी अंसारी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का धर्मेंद्र कनौजिया, मजदूर सभा का शिवशंकर शर्मा, सैनिक प्रकोष्ठ का भारत सिंह यादव, सहकारिता प्रकोष्ठ का सेवकराम यादव, प्रबुद्घ प्रकोष्ठ का लालाराम यादव और शिक्षक सभा का अध्यक्ष नागेंद्र सिंह यादव को बनाया गया है।

अनिल बने जिला संयोजक
कांग्रेस का साथ छोड़कर साइकिल पर सवार हुए अनिल मिश्र को पार्टी ने चारों विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टर एवं बूथ कमेटियों के गठन के लिए जिला संयोजक नियुक्त कर तोहफा दिया है। कांग्रेस के कद्दावर नेता कहे जाने वाले अनिल मिश्र ने करीब एक माह पहले ही कांग्रेस को छोड़कर सपा का दामन थाम लिया था। उन्हें कोई पद नहीं दिया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी

सदस्य व जिले के प्रभारी संतोष द्विवेदी के निर्देश पर अनिल मिश्र को जिला संयोजक बनाकर सेक्टर एवं बूथ कमेटियों के गठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव ने बताया कि अनिल मिश्र को सेक्टर एवं बूथ कमेटियों के गठन के लिए जिला संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed