फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP residence demonstration against occupation

कब्जे के विरोध में एसपी आवास पर प्रदर्शन

Sat, 09 Apr 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Sat, 09 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
SP residence demonstration against occupation
प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली में बैरासी देवी मंदिर की खाली पड़ी जमीन पर कब्जा कर कराए जा रहे निर्माण कार्य का मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया। महिलाओं ने एसपी आवास पर पहुंचकर मंदिर की भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसकी जानकारी मिलने पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य को रुकवाया और दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर आई। देवस्थान भूमि को कब्जा मुक्त करने की शर्त पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन


ग्वालटोली मोहल्ला टिलिया में बैरासी देवी मंदिर की खाली पड़ी जमीन पर मोहल्ले के निर्दोष कुमार ने भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसका मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया। निर्माण कार्य बंद न होने से नाराज मोहल्ले की महिलाएं शनिवार दोपहर एसपी आवास पहुंची और मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने को लेकर प्रदर्शन करने लगीं।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। निर्माण काम कराने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसने फतेहगढ़ रामलीला परिषद के संरक्षक पंडित रामकृपाल मिश्र से जमीन का बैनामा कराया था। इस कारण निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने विरोध करने वाले और बैनामा होने का दावा करने वाले निर्दोष कुमार को कोतवाली बुलाया। निर्दोष कुमार के अभिलेखों के देखने के बाद पंडित रामकृपाल मिश्र के पुत्र प्रदीप कुमार मिश्र को बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ में देवस्थान पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने का मामला सामने आया।


यह जमीन पंडित रामकृपाल मिश्र ने मंदिर के नाम दान की थी। इसी दौरान अधिवक्ता कुंवर सिंह यादव व अन्य लोग कोतवाली पहुंचे। दोनों पक्षों में वार्ता होने के बाद मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त करने की शर्त पर समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed