फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   sp local camatee declard

सपा ने की सदर विधानसभा की कार्यकारिणी घोषित

Sun, 11 Jul 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
sp local camatee declard
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा अध्यक्ष रामविलास राजपूत ने कार्यकारिणी घोषित कर दी। नई टीम का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी के अनुमोदन के बाद आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर रविवार को जिला महासचिव मंदीप यादव की मौजूदगी में टीम की घोषणा की गई। इसमें देवेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र शाक्य, राजकुमार, आशीष कुमार, शकील खां को उपाध्यक्ष, सुनील कुमार को महासचिव, कमलेश को
कोषाध्यक्ष, विक्रम सिंह, दीपू, सुबोध, संतोष, विवेक कुमार, देवेंद्र कुमार, अमित कुमार, रफीक खां, बाबूराम व प्रदीप कुमार को सचिव मनोनीत किया गया है। इसके अलावा 23 सदस्य बनाए गए हैं। इस मौके पर मीडिया प्रभारी इलियास मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा के जिला कार्यालय पर भाजपा और कांग्रेस छोड़कर करीब 12 युवा सपा में शामिल हो गए। जिला महासचिव मंदीप यादव ने भाजपा कमालगंज मंडल उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी के साथ इनको सदस्यता ग्रहण कराई। कांग्रेस के नवनीत शाक्य ने भी कई युवाओं के साथ सपा की सदस्यता ले ली। युवाओं को पार्टी में शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

कराने में अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य और जिला सचिव रोहित शाक्य की मुख्य भूमिका रही। शामिल होने वालों में प्रवीण सक्सेना, फैजान खान, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद तौकीर, अंशु शर्मा, आकाश राठौर, सुमित दीक्षित आदि थे। इस मौके पर संजय सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह यादव, आनंद गिहार आदि मौजूद रहे।
कायमगंज विधान सभा कमेटी की घोषणा
कायमगंज। सपा के विधान सभा कायमगंज क्षेत्र अध्यक्ष अनिल गंगवार ने रविवार को आदर्श इंटर कालेज पितौरा में 24 सदस्यों की कमेटी की घोषणा की है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को 15 जुलाई को सरकार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कहा गया। पूर्व विधायक अजीत कठेरिया ने प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है।

कमेटी में अनिल यादव को महासचिव, रामलड़ैते कठेरिया को कोषाध्यक्ष, वीर सिंह वर्मा, संतराम कठेरिया, रवेंद्र यादव, दुष्यंत दीक्षित को उपाध्यक्ष, अनुज कुमार सिंह, संतोष कुमार शाक्य, अवधपाल यादव, अतर सिंह, अमिताभ यादव उर्फ टीटू, रहीस नवाज खां, सेवकराम वर्मा, भोले मियां, नाजिम कुरैशी को सचिव नियुक्ति किया गया। इसके अलावा 24 सदस्य नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed