फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP leader Sachin Behen Monica will contest the election as an independent

सपा नेता सचिनबहन मोनिका निर्दलीय लड़ाएंगे चुनाव

Thu, 10 Jun 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
SP leader Sachin Behen Monica will contest the election as an independent
फर्रुखाबाद। सपा नेता सचिन यादव बहन मोनिका को निर्दलीय जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद उन्होंने इसका एलान किया। मुलाकात में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सचिन से जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सुबोध का समर्थन करने और विधानसभा चुनाव में टिकट देने की बात कही थी लेकिन सचिन सुबोध की उम्मीदवार पर तैयार नहीं हुए। मुलाकात के कुछ देर बाद ही सचिन को अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा भी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सपा में खींचतान खत्म नहीं हो रही है। पार्टी ने राजेपुर के निवर्तमान ब्लाक प्रमुख डॉ. सुबोध यादव को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव और कई नेता सुबोध की उम्मीदवारी के पक्ष में नहीं हैं। सुबोध को बाहरी बताकर सचिन जिले के किसी भी नेता को टिकट देने की मांग कर रहे थे लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व ने डॉ. सुबोध के नाम पर ही मोहर लगाई। सुबोध के साथ राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का आशीर्वाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले की राजनीति में अच्छी पकड़ रखने वाले सचिन यादव ने करीब 11 जिला पंचायत सदस्य अपने पाले में कर लिए हैं। भाजपा के सदस्य भी उनके साथ माने जा रहे हैं। जीत का दावा करने वाले सुबोध भितरघात से डर रहे हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व भी इसे लेकर गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुुरुवार दोपहर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने सचिन यादव और सुबोध यादव की पेशी हुई। सुबोध के साथ कुछ जिला पंचायत सदस्य भी गए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष सचिन ने फिर सुबोध की बजाय जिले के किसी अन्य जिला पंचायत सदस्य को टिकट देने की मांग रखी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सचिन की इस मांग को तो खारिज कर दिया लेकिन अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बनाने और टिकट देने का आश्वासन दिया।
करीब 30 मिनट की मुलाकात के बाद दोनों नेता लौट आए।
बाद में सचिन ने कहा कि वह जिले के सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं। बहन मोनिका यादव को निर्दलीय जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ाएंगे। राष्ट्रीय नेतृत्व सुबोध की बजाय किसी को भी प्रत्याशी बना दे तो उसका समर्थन करेंगे।

सचिन बनाए गए अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी
सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने पत्र जारी किया। इसमें कहा कि सचिन यादव और कायमगंज के जिला पंचायत सदस्य सुबोध यादव की राष्ट्रीय अध्यक्ष से वार्ता हुई। इसके बाद सचिन यादव को अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी और डॉ. सुबोध यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है। जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed