फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP leader on the action , strike ends

सपा नेता पर कार्रवाई शुरू, हड़ताल खत्म

Tue, 07 Jul 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 07 Jul 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
SP leader on the action , strike ends
डाक्टर से मारपीट में सपा नेता के खिलाफ चार्जशीट लगने पर लोहिया अस्पताल
विज्ञापन
के डाक्टरों व स्टाफ ने मंगलवार की दोपहर हड़ताल खत्म की दी। दोपहर बाद करीब 1 बजे से मरीजों को देखा गया। पांच घंटे की हड़ताल से यह हलकान बने रहे। मंगलवार को पूरे जिले में हड़ताल रखी गई थी। हड़ताल के दौरान सीएमओ के एक बार भी लोहिया अस्पताल न आने पर उनके खिलाफ नारेबाजी हुई। लोहिया अस्पताल के डा. राजेश तिवारी के साथ करीब 11 दिन पहले सपा नेता आदित्य राठौर ने

मारपीट कर दी थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से डाक्टर और कर्मचारी रोज दो घंटे हड़ताल कर रहे थे। बावजूद इसके सुनवाई नहीं होने पर सोमवार से डाक्टरों ने पूरी तरह हड़ताल दी थी। मंगलवार को जिले के सभी अस्पतालों में हड़ताल कर दी गई। बात बढ़ते देख पुलिस हरकत में आई और सोमवार की शाम आदित्य राठौर और इनके साथियों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी। मंगलवार को चार्जशीट दाखिल कर दी। इसके बाद डीएम एनकेएस चौहान ने मोबाइल

पर अस्पताल के वरिष्ठ डाक्टरों से बात की। डीएम ने सपा नेता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने की जानकारी दी। इसकी एक कॉपी भिजवाई।  इसके बाद डाक्टरों ने सीएमएस कक्ष में बैठक कर हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया।  इस दौरान चक्र सिंह यादव ने कहा कि घटना को 12 दिन हो गए। इस बीच बार भी सीएमओ एक बार भी बैठक में नहीं आए। इस दौरान कर्मचारियों ने सीएमओ के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। डा. अजय कुमार ने कहा कि डीएम ने उनकी मांगों को मान

लिया है। रायफल तानने वाले का लाइसेंस निरस्त करने बात कही है। मांग की कि डाक्टरों की सुरक्षा के लिए अस्पताल में फोर्स की तैनाती की जाए। पीएमएस अध्यक्ष डा. बीके दुबे ने कहा कि जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था उसमें गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट से वारंट पर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके बाद

हड़ताल खत्म करने की घोषणा की और फिर गेट खोल दिया गया। मरीज पर्चा बनवाने में लाइन में लग गए।
इस दौरान डा. ब्रजेश सिंह, डा. योगेंद्र सिंह, डा. राजेश तिवारी, डा. कमलेश शर्मा, डा. पूनम शर्मा, डा. श्रेय खंडूजा, डा. कैलाश कुमार, डा. मनोज कुमार रतमेले, पंकज शुक्ला समेत स्टाफ नर्स और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed