फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP leader and police personnel ballyragging

सपा नेता और पुलिस कर्मियों में धक्कामुक्की

Wed, 10 Feb 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Wed, 10 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
SP leader and police personnel ballyragging

फर्रुखाबाद। स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव मेें सपा प्रत्याशी पुष्पराज जैन ने सपा नेताओं के साथ बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर चार सेट में पर्चा दाखिल किया। नामांकन कराने साथ गए समर्थकों के कलेक्ट्रेट में रोकने पर पुलिस और सपा नेताओं मेें धक्कामुक्की हो गई। सपा नेता जबरन कलेक्ट्रेट परिसर में घुस गए। फर्रुखाबाद, कन्नौज और इटावा क्षेत्र के लिए पुष्पराज ने नामांकन किया है।

विज्ञापन


सपा ने कन्नौज जिले के मोहल्ला छिपट्टी निवासी पुष्पराज जैन को प्रत्याशी बनाया है। पुष्पराज जैन बुधवार को कन्नौज और फर्रुखाबाद के नेताओं और माध्यमिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री विजय बहादुर सिंह यादव के साथ कलेक्ट्रेट में नामांकन करने आए। स्टेडियम के पास तैनात पुलिस कर्मियों ने सपा नेताओं की गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन विफल हो गया। सपा नेताओं का हुजूम कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी करता हुआ पहुंचा।
विज्ञापन


इसके बाद प्रत्याशी और प्रस्तावकों के कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने के बाद समर्थक भी प्रवेश करने लगे। गेट पर तैनात पुलिस कर्मी और अपर पुलिस अधीक्षक रामभवन चौरसिया ने सपा नेताओं को रोकने का प्रयास किया तो धक्कामुक्की शुरू हो गई। सपा नेता जबरन कलेक्ट्रेट परिसर में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी ने प्रस्तावकों के साथ नामांकन कक्ष में पहुंच कर चार सेट में पर्चा दाखिल किया। इस दौरान अंशुल यादव, कन्नौज के नवाब सिंह यादव, विधायक अजीत कठेरिया, विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, डा. सुबोध यादव, छिबरामऊ के विधायक अरविंद यादव, डा. अनार सिंह यादव, डा. जितेंद्र सिंह, प्रदीप यादव, पुष्पेंद्र यादव और उमेश यादव रहे।

डीएम कक्ष में घुसने को लेकर हुई धक्कामुक्की
सपा प्रत्याशी पुष्पराज जैन, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री विजय बहादुर सिंह यादव, डा. सुबोध यादव, लखनऊ से आए अंशुल यादव डीएम से मुलाकात करने उनके कक्ष में पहुंचे। इनके साथ अन्य सपा नेता भी डीएम के कार्यालय में घुसने लगे। इनको पुलिस कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो धक्कामुक्की हो गई। डीएम के कहने पर सभी को कार्यालय में आने की अनुमति दी गई।


सपा प्रत्याशी कोल्ड स्टोरेज और पेट्रोल पंप मालिक
सपा प्रत्याशी पुष्पराज जैन ने नामांकन के दौरान दाखिल किए हलफनामे में अपनी शैक्षिक योग्यता इंटर पास दिखाई है। वह कृषि और इत्र का व्यापार करते हैं। कोल्ड स्टोरेज और पेट्रोलपंप के मालिक भी हैं। इनके पास करोड़ों रुपये की चल और अचल संपत्ति है। कन्नौज में 3.305 एकड़ कृषि योग्य भूमि है। 7.88 एकड़ गैर कृषि योग्य भूमि है। इनके पास बैंक में 3,66,779 रुपये हैं। अन्य खातों में भी रुपये होने का उल्लेख किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed