फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   sp ki samiti suljhayegi vivaad

सपा की उप समन्वयक समिति के तहसीन बने अध्यक्ष

Sun, 14 Mar 2021 10:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
sp ki samiti suljhayegi vivaad
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनावों में सपा ने अभी से उप समन्वय समिति बना दी है। यह समिति पार्टी में सदस्यों के बीच मनमुटाव व कलह को दूर करेगी। तहसीन सिद्दीकी को उप समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

सपा में लंबे समय से राजेपुर ब्लाक प्रमुख डॉ. सुबोध यादव और पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव में गुटबाजी चल रही है। जिला पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही कई वार्डों से इन दोनों के समर्थक प्रत्याशियों ने ताल ठोंक दी है। इसी को देखते हुए प्रदेश कार्यालय के निर्देश पर जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने उप समन्वय समिति की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

समिति में तहसीन सिद्दीकी अध्यक्ष के अलावा पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, राजेपुर ब्लाक प्रमुख डॉ. सुबोध यादव, डॉ. जितेंद्र यादव, सचिन यादव व वरिष्ठ नेता महेंद्र कटियार को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में लोहिया पुस्तकालय शुरू
फर्रुखाबाद। आवास विकास स्थित सपा कार्यालय में सपा नेता पूर्व सांसद पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह उर्फ मुन्नूबाबू, पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित, सचिन सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने फीता काटकर लोहिया पुस्तकालय का शुभारंभ किया। पुस्तकालय में सपा संरक्षक मुलायम सिंह, राम मनोहर लोहिया समेत अन्य महापुरुषों और पार्टी के इतिहास संबंधी जानकारी मिलेगी। मुन्नूबाबू ने कहा कि मौजूदा सरकार ने लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है। मीडिया एकतरफा काम कर रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा में कोई गुटबाजी नहीं हैै। बताया कि पुस्तकालय में युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव ने बुक शेल्फ भेंट की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed