फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   sp

सपा नेताओं ने भरी हुंकार, अफसरों को भी चेताया

Thu, 15 Jul 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
sp
फर्रुखाबाद। प्रदेश में जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख चुनाव में धांधली, अराजकता के खिलाफ सपाइयों ने टाउनहाल पार्क में धरना दिया। भीड़ को रोकने के लिए बैरियर लगाए गए थे, बावजूद इसके बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य और सीओ सिटी नितेश सिंह को सपाइयों ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वाहन पर तहसील परिसर पर सपाई प्रदर्शन नहीं कर सके। बाद में टाउनहाल पार्क में कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुबोध यादव ने कहा कि जिला पंचायत, ब्लाक प्रमुख चुनाव में लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार लूट देखने को मिली। कहा कि पुलिस और प्रशासन के अफसर सुन लें। सरकार बनी तो चुन-चुन कर बदला लेंगे। जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी, मंदीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, महेंद्र सिंह कटियार, विजय यादव, हरीश यादव, सर्वेश आंबेडकर, डॉ. अरविंद गुप्ता, उर्मिला राजपूत आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह उर्फ मुन्नू बाबू ने कहा कि सपा ही है जो डंडे का जवाब गोली से देना जानती है। मुझे कोई पद नहीं चाहिए। सपा में हूं और रहूंगा। सिर्फ यादवों से ही सरकार नहीं बनेगी, अन्य जातियों को पार्टी से जोड़ना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपाइयों को तहसील कार्यालय तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने शहर में चौराहों, तिराहों पर बैरियर लगाए थे। मगर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच गए। हालांकि तहसील परिसर से दूर ही रहकर कार्यक्रम संपन्न किया गया।
सीओ सिटी नितेश सिंह के निर्देश पर तहसील सदर का पहला गेट बंद कर दिया गया। इससे वकीलों को दिक्कतें हुईं। तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मंजेश कटियार ने सीओ से कहकर गेट खुलवाया।
अमृतपुर। पुराने तहसील परिसर में सपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया। पुलिस के कड़े इंतजाम के चलते तहसील परिसर तक कोई पहुंच नहीं सका। कई कार्यकर्ता घोड़ों पर सवार होकर पहुंचे।
प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र यादव की देखरेख में धरना हुआ। संजय सोमवंशी ने कहा कि उनका ब्लाक प्रमुख का पर्चा निरस्त किया गया। सपा की सरकार बनी तो हम पर्चा खरीदने भी नहीं देंगे। बाद में जितेंद्र यादव, राकेश यादव, संजय सोमवंशी समेत 5 लोगों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम नरेंद्र कुमार को ज्ञापन दिया। इस मौके पर प्रशांत अवस्थी, देवेंद्र यादव, सचिन तिवारी, राकेश चंद्र, उपेंद्र कुमार आदि थे।

मोहम्मदाबाद। सपा के प्रदर्शन में जाने से कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए मदनपुर, धीरपुर चौराहा, खिमसेपुर, रोहिला चौराहा पर बैरियर बनाए गए थे। धीरपुर चौराहे पर पखना चौकी प्रभारी धनपाल थे। वह कुर्सी पर बैठे रहे और मदनपुर प्रधान हरगोविंद सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अजब सिंह शाक्य 5 गाड़ियों से कार्यकर्ताओं को भरकर निकल गए। पुलिस कर्मी यात्रियों से भरी बसों को ही रोकते रहे। बाद में कई सपाई बाइकों निकले और मुरहास के पास हरियाली बाजार में इकट्ठे होकर तहसील की ओर चले गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed