फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP candidates get lead in postal votes

डाक मतों में सपा प्रत्याशियों को मिली बढ़त

Fri, 11 Mar 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
SP candidates get lead in postal votes
सातनपुर मंडी में मतगणना करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। चुनाव आयोग ने सरकारी कर्मचारियों, 80 साल से ऊपर के वृद्ध, दिव्यांगों और सेना के जवानों के लिए डाक मतपत्रों की व्यवस्था की थी। इन डाक मतपत्रों में अधिकांश सरकारी कर्मियों ने सपा प्रत्याशी को पसंद किया। इसके पीछे पुरानी पेंशन की बहाली मुख्य कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कायमगंज सीट पर डाक से कुल 964 वैध मत डाले गए। इनमें 283 वोट भाजपा-अपना दल गठबंधन प्रत्याशी डॉ. सुरभि और 588 वोट सपा प्रत्याशी सर्वेश आंबेडकर को हासिल हुए। इनमें से बसपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद को 64 मत मिले। शेष मत अन्य प्रत्याशियों को मिले।
विज्ञापन

इसी तरह सदर सीट पर डाक से पड़े मतों में कुल 1378 वैध पाए गए। इनमें से सपा प्रत्याशी सुमन शाक्य को 655 और भाजपा प्रत्याशी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी को 547 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। बसपा के विजय कुमार कटियार को 144 और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को 16 वोट हासिल हुए। शेष मत अन्य प्रत्याशियों को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतपुर विधानसभा सीट पर 874 वैध डाक मत मिले। इनमें से 488 वोट सपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र यादव और 265 वोट भाजपा प्रत्याशी सुशील शाक्य को मिले। इनमें बसपा के अमित कुमार मात्र 50 वोट ही हासिल कर सके। शेष वोट अन्य प्रत्याशियों को प्राप्त हुए।

डाक मतों में अमृतपुर सीट पर भी भाजपा की हार हुई। कुल 964 वैध मतों में प्रत्याशी नागेंद्र सिंह को 340 और सपा के अरशद जमाल सिद्दीकी को 528 वोट मिले। यहां बसपा का आलोक वर्मा 76 वोट ही ले सके। शेष वोट अन्य प्रत्याशियों को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed