{"_id":"61dc7b43d35bf146c9429a56","slug":"sonali-became-chef-queen-by-making-delicious-dishes-farrukhabad-news-knp674646038","type":"story","status":"publish","title_hn":"लजीज व्यंजन बना कर सोनाली बनीं शेफ क्वीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लजीज व्यंजन बना कर सोनाली बनीं शेफ क्वीन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद युवा महोत्सव में सेफ क्वीन प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद युवा महोत्सव में सोनाली ने लजीज व्यंजन बनाकर शेफ क्वीन का खिताब जीता है। सोनाली को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
शहर की स्टेट बैंक गली स्थित एक प्रतिष्ठान में 18वीं शेफ क्वीन प्रतियोगिता हुई।
इसमें सोनाली, वर्षा पटवा, अपूर्वा गंगवार, वर्षा सक्सेना, दृष्टि वर्मा, जाह्नवी वर्मा और पूनम सक्सेना ने ढोकला, गाजर का हलवा, पानी पूरी और रसगुल्ले बनाए। निर्णायक डॉ. कृष्णकांत अक्षर व सच्चिदानंद मिश्र ने प्रतिभागियों की ओर से बनाए गए व्यंजनों का स्वाद लिया।
इसके बाद सोनाली का शेफ क्वीन 2022 के लिए चयन किया गया। सोनाली ने बताया कि खाना तो सभी बना लेते हैं, मगर स्वादिष्ट खाना बनाने के लिए एकाग्रता के साथ सामग्री का अनुपात सही होना चाहिए। सोनाली को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. संदीप शर्मा, संजीव गंगवार, कुशाग्र सक्सेना, हर्ष दुबे भी मौजूद रहे।

प्रमाण पत्र लिए खड़ीं सोनाली। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन