{"_id":"698ccb7038c89cdb0c0073e5","slug":"solutions-to-public-problems-and-information-on-schemes-will-be-available-in-the-camp-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-137304-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जन समस्याओं के समाधान, योजनाओं की शिविर में मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जन समस्याओं के समाधान, योजनाओं की शिविर में मिलेगी जानकारी
विज्ञापन
फोटो-40 विश्राम कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक करते जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार। स्रोत: कर्मचारी
- जनपद न्यायाधीश ने बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आम लोगों की समस्याओं के समाधान एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 22 फरवरी को बृहद विधिक जागरूकता शिविर लगाया जाएगा।शिविर की तैयारियों को लेकर बुधवार को कचहरी परिसर में जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
बैठक में जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों के स्टॉल लगाकर शिविर में आने वाले लोगों की समस्याएं सुनें और मौके पर ही उनके निराकरण का प्रयास करें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नोडल अधिकारी/अपर जिला जज संजय कुमार षष्टम ने बताया कि शिविर की सफलता के लिए अधिकार मित्र एवं पैरा लीगल वालंटियर्स अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि योजनाओं की जानकारी के अभाव में लोग कार्यालयों के चक्कर काटते हैं, ऐसे में यह शिविर उनके लिए वरदान साबित होगा।
प्राधिकरण की सचिव प्रियंका गांधी ने बताया कि शिविर का आयोजन आफीसर्स क्लब में होगा, जहां 44 विभागों के अधिकारी स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देंगे। शिविर में आने वाले लोगों को निःशुल्क कानूनी सलाह भी प्रदान की जाएगी। बैठक में अधिकार मित्र हेतराम, अनुज कुमार, गौरव गौतम, शीला कटियार, दया प्रभा, अंजली सहित अन्य मौजूद रहे।