{"_id":"11717b2d81cf92a596a77409ccc8dee0","slug":"soldiers-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों को किया सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। अच्छी ट्रेनिंग लेकर ही सीमा पर दुश्मनों के छक्के छुडाए जा सकते हैं। मजबूत नींव ही इमारत की बुलंदी को तय करती है। यह बात सैनिक सम्मेलन में लेफ्टिनेंट जरनल अनिरुद्ध चक्रवर्ती ने कही। उन्होंने सराहनीय सेवाओं के लिए सैनिकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
राजपूत रेजीमेंट सेंटर के कर्नल आफ द रेजीमेंट लेफ्टिनेंट जरनल अनिरुद्ध चक्रवर्ती ने अपने दो दिवसयी दौरे के दौरान बुधवार को ओपन सिनेमा में सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजपूत रेजीमेंट देश की सबसे पुरानी पलटनों में से एक है। सन 1778 में स्थापना के बाद युद्ध क्षेत्र में दुश्मनों के दांत खट्टे करने में सैनिकों ने वीरता का परिचय दिया है वह किसी से छिपा नहीं है।
विज्ञापन
सन 1965 और 1971 की लड़ाइयां राजपूतों की वीरता की गवाह रही हैं। राजपूत रेजीमेंट सेंटर की 30 वीं पलटन के गठन की घोषणा की। लेफ्टिनेंट जरनल ने बताया कि 30 राजपूत को रुद्र 30 के नाम से भी जाना जाएगा। नई पलटन में 12 अफसरों के साथ ही 34 जेसीओ व 612 जवानों की तैनाती होेगी। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर सलीम आसिफ, समेत अन्य अधिकारी मौजूूद रहे।
विज्ञापन