{"_id":"e8f25239eb75372cc5faac8a601d7acf","slug":"soldiers-accused-ran-off-in-the-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों को घर में बंद कर भागा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों को घर में बंद कर भागा आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ नगर के मोहल्ला ग्वालटोली में रविवार को नाली मेें गंदगी डालने को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। इस मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पर चीता मोबाइल ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी घर में घुस गया। पुलिसकर्मी उसको पकड़ने के लिए घर में घुसे तो परिवार के लोगों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। आरोपी मौका पाकर छत से कूद कर फरार हो गया। मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा खोल कर पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
ग्वालटोली मोहल्ला निवासी नरेश की पत्नी उर्मिला का पड़ोसी बृजेश की पत्नी सरोजनी से नाली में गंदगी डालने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी डंडा चलने से उर्मिला, इनकी पुत्री नेहा, कल्लू की पुत्री रोशनी, आरती, शेरा की पुत्री खुशबू घायल हो र्गइं।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर चीता मोबाइल के सिपाही संतोष कुमार और होमगार्ड महेंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर भगदड़ मच गई। सिपाही ने राहुल को पकड़ लिया।
विज्ञापन
इसका भाई व अन्य साथी घर में घुस गए। इनको पकड़ने के लिए सिपाही और होमगार्ड घर में घुसे। इसी बीच परिवार के लोगों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। मौका पाकर मारपीट करने वाले युवक छत से कूद कर फरार हो गए। झगड़ा होने पर एकत्र हुए लोगों ने गेट खोला तक सिपाही और होमगार्ड बाहर आए।
कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि मारपीट हुई थी। कल्लू की पत्नी की तहरीर पर वृजेश, राहुल और सरोजनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।