{"_id":"5f3970038ebc3e3ca9062b2d","slug":"soldier-tore-the-uniform-after-beating-dewan-farrukhabad-news-knp577109090","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिरी की रपट लिखने पर सिपाही ने दीवान से मारपीट कर वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिरी की रपट लिखने पर सिपाही ने दीवान से मारपीट कर वर्दी फाड़ी
विज्ञापन
सिपाही ने दीवान से मारपीट कर वर्दी फाड़ी
फर्रुखाबाद। गैरहाजिरी की रपट लिखने पर रविवार को गणना कार्यालय में सिपाही ने दीवान से मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। सिपाही ने गालीगलौज कर दस्तावेज फाड़ डाले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को हिरासत में ले लिया है। दीवान की तहरीर पर सिपाही के खिलाफ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दीवान का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही हरिकृष्ण की शनिवार रात गेट नंबर चार पर ड्यूटी लगाई गाई थी। रात में सिपाही ड्यूटी छोड़कर सोने चला गया। चेकिंग में गायब मिलने पर गणना कार्यालय में उसकी गैरहाजिरी रपट दर्ज करवा दी गई। रविवार को गणना मेजर दीवान बलवीर सिंह कार्यालय में बैठकर सरकारी काम कर रहे थे। लगभग तीन बजे सिपाही हरिकृष्ण वहां पहुंचा और कहा किसने उसकी गैरहाजिरी की रपट लिखवाई है।
इस पर दीवान बलवीर ने उसे शांत करने का प्रयास किया। इससे भड़के सिपाही ने उनके साथ गालीगलौज व मारपीट शुरू कर दी। उसने दीवान की वर्दी फाड़ दी और दस्तावेज फाड़ दिए। घटना की जानकारी पर आरआई किश्वर अली ने कोतवाल फतेहगढ़ जय प्रकाश पाल को बुलाया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे कोतवाल ने सिपाही हरिकृष्ण को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दीवान बलवीर की तहरीर पर सिपाही हरिकृष्ण के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, गालीगलौज का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दीवान का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया है। कोतवाल पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सिपाही को हिरासत में लिया गया है।
एएसपी से आमद की अनुमति मांगने के दौरान किया था हंगामा
सिपाही कुछ दिन पहले एएसपी अजय प्रताप के पास पुलिस लाइन में आमद की अनुमति मांगने गया था। एएसपी के मना करने पर सिपाही ने हंगामा कर दिया था। एएसपी के आदेश पर कोतवाल ने सिपाही को हिरासत में ले लिया था। बाद में एसपी के आदेश पर सिपाही को कोतवाली से छोड़ा गया और उसकी लाइन में आमद कराई गई।