फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Soldier cheated 10 lakhs

नौकरी दिलाने के नाम पर सिपाही ने ठगे 10 लाख

Mon, 06 Jun 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Mon, 06 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
 Soldier cheated 10 lakhs
भारतीय रुपये - फोटो : DEMO Pics
नौकरी लगवाने के नाम पर पूर्व प्रधान से नवाबगंज थाने में तैनात तत्कालीन सिपाही ने 10 लाख रुपये ठग लिए। पूर्व प्रधान ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की। शासन के आदेश पर इसकी जांच सीओ मोहम्मदाबाद को सौंपी गई है।
विज्ञापन


थाना नवाबगंज के गांव बेग निवासी पूर्व प्रधान उमेश सिंह यादव ने मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत में कहा कि वर्ष 2013 में थाना नवाबगंज में तैनात सिपाही शिशुपाल से उसकी जान-पहचान हो गई थी। इस कारण सिपाही ने उससे नौकरी लगवा देने का दावा किया था।
विज्ञापन


सिपाही शिशुपाल की बातों में आकर उमेश ने अपने भाई वीरेंद्र सिंह, चचेरे भाई योगेंद्र सिंह व गांव के ही दिनेशचंद्र की स्वास्थ्य विभाग में डार्करूम सहायक पद पर नौकरी लगवाने के लिए 10 लाख रुपए दे दिए। जब इन लोगों की नौकरी नहीं लगी तो उमेश ने शिशुपाल से रुपयों का तगादा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही उसे कुछ दिन टालता रहा। इस बीच उसका तबादला कानपुर जिले के लिए हो गया। उमेश ने जब फोन कर उससे रुपयों का तगादा किया तो सिपाही ने देने से मना कर दिया। इसके साथ धमकी भी दी कि जिससे भी चाहो शिकायत कर दो वह पैसे नहीं वापस करेगा। पूर्व प्रधान ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। शासन के आदेश पर मामले की जांच सीओ मोहम्मदाबाद राजेश पांडेय कर रहे हैं। सीओ ने पूर्व प्रधान को बयान के लिए बुलाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed