{"_id":"fa937788d90099ced200d62541ca3bf0","slug":"soil-testing-by-making-crop-planted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृदा परीक्षण करवाकर फसल बोने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृदा परीक्षण करवाकर फसल बोने पर जोर
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया में किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन डीएम ने फीता काटकर किया। उन्होंने किसानों से आसपास के माहौल को साफ सुथरा रखने की अपील की।
विज्ञापन
सोमवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि देश में 80 प्रतिशत लोग खेती किसानी का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की कुंजी किसान हैं। डीएम ने कहा कि किसानों को साहूकारों के चंगुल से बचाने के लिए सरकार ने कोआपरेटिव बैंक ों की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि सूदखोरों से किसानों को बचाने में सहकारी बैंकों की भूमिका सराहनीय रही है। उन्होंने कहा कि वह भी किसान के बेटे पहले हैं। बाद में आईएएस हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने किसानों से रूबरू होते हुए कहा कि किसान उनको तीसरे बुधवार को होने वाले किसान दिवस में समस्या बता सकते हैं। इसके अलावा भी किसानों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए जिले भर के अधिकारी हर समय उपलब्ध हैं। उन्होेंने कहा कि मंडलायुक्त के निर्देश पर जिले में मृदा परीक्षण करवाने का अभियान चल रहा है। उन्होंने किसानों से खेत की मिट्टी की सेहत जानने के लिए मृदा परीक्षण करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम धरती को अपनी मां की तरह पूजते हैं। यदि मां बीमार होगी तो परिवार के अन्य सदस्य कैसे खुशहाल रह सकेंगे।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी एसएन शुक्ल ने कहा कि किसान अपनी ताकत को पहचानें। उन्होंने कहा कि किसानों की वजह से देश में खाद्यान्न की आपूर्ति होती है। कार्यक्रम में सहकारी बैंक और समिति पर सराहनीय कार्य करने वाले सचिवों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी डा. डीआर विश्वकर्मा, डीपीआरओ ग्रीशचंद्र, आलू शाक भाजी अधिकारी नेपालराम, पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव, उप कृषि निदेशक प्रसार एके सिंह, पूर्व विधायक महरम सिंह, सुशील श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।