{"_id":"5ea726158ebc3e907149b20b","slug":"social-distancing-fail-farrukhabad-news-knp557357972","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंजीगंज: धरा रह गया दो गज दूरी का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंजीगंज: धरा रह गया दो गज दूरी का आदेश
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लिंजीगंज बाजार में सुबह के वक्त दो गज दूरी के आदेश का पालन नहीं हो पा रहा है। रविवार को पुलिस की कड़ाई के बाद बिगड़े हालातों को संभालने में पुलिस प्रशासन सफल रहा।
व्यापारियों ने सोमवार सुबह आठ बजे बाजार खोला। दक्षिण गेट को बंद नहीं किया गया था। हर कोई बेधड़क घुसता आ रहा था। उत्तर दिशा में कुछ सिपाही लोगों को पूछताछ करके ही घुसने दे रहे थे। अन्य रास्तों से बड़ी संख्या में वाहन और भीड़ पहुंची। इस दौरान घुमना चौकी इंचार्ज कुर्सी पर आराम फरमाते रहे। सुबह दस बजे पुलिस की कार ने सायरन बजाकर बाजार में राउंड लगाया और निर्धारित समय से एक घंटे पहले ही 11 बजे बाजार से सबको घर भेज दिया। व्यापारियों का कहना है कि खरीदार कई बार कहने पर भी सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करते हैं।
बिना काम निकले लोगों को बनाया मुर्गा
लॉकडाउन का पालन कराने को बिना काम के घर से घूमते मिले लोगों को पुलिस ने चौक पर रोक कर मुर्गा बना दिया। पुलिस ने कुछ युवकों को रोका, तो बाजार में आने का कारण नहीं बता सके। लिहाजा उन्हें कान पड़कर उठक-बैठक लगवाई गई। इसी तरह लालगेट पर भी पुलिस ने सख्ती कर लोगों को वापस कर दिया।