फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SO be aware of the transfer of the people on the road

थानाध्यक्ष के तबादले की भनक लगते ही सड़क पर उतरे लोग

Sat, 09 Jan 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sat, 09 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
SO be aware of the transfer of the people on the road

कमालगंज (फर्रुखाबाद)। कमालगंज थानाध्यक्ष यतेंद्र यादव के ट्रांसफर की भनक लगते ही इलाके की जनता सड़क पर उतर गई। बाजार बंद कर लोग प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंचे एएसपी ने ट्रांसफर रोकने का भरोसा दिया, तब जाकर प्रदर्शन खत्म हुआ।

विज्ञापन


करीब डेढ़ साल से कमालगंज थाने में तैनात थानाध्यक्ष यतेंद्र यादव के कायमगंज कोतवाली ट्रांसफर होने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लोग आक्रोशित हो गए। दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी तो टेंपो चालक भी टेंफओ खड़ा कर प्रदर्शन करने लगे। सुबह करीब नौ बजे थाना परिसर में तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन


सपा के जिला उपाध्यक्ष जियाउद्दीन, जिला पंचायत सदस्य प्रतिवन वर्मा, अहसन नेता आदि ने रेलवे रोड पर जाम लगा दिया। इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने कमालगंज चौराहा,  थाने के सामाने, गंगा गली, रजीपुर चौराहा तथा खुदागंज जाने वाला मार्ग पर भी जाम कर दिया। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर सुबह 11.30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक आरबी चौरसिया थाने पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने एएसपी को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी, सीओ कालूराम देाहरे, थानाध्यक्ष यतेन्द्र यादव ने बंद कमरे में मंत्रणा की। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीण थानाध्यक्ष कार्यालय के बाहर खड़े रहे। करीब एक घंटे बाद एएसपी ने आक्रोशित लोगों का ज्ञापन दिया। एएसपी आरबी चौरसिया ने कहा कि ट्रांसफर रोकने के संबंध में उच्च अधिकारियों से वार्ता हुई है। एसओ यतेंद्र यादव ने भी भरोसा दिया। तब जाकर रास्ता खुला। एएसपी ने शांतिव्यवस्था के लिए एसओ जहानगंज एमपी त्रिपाठी, एसओ राजेपुर मनीष यादव समेत दो सेक्शन पीएसी तैनात कर दी। हालांकि इस संबंध में एसपी राजेश कृष्ण ने कहना है कि मामले को देख रहे हैं। ट्रांसफर एक प्रक्रिया है। प्रदर्शन करने का कोई मतलब नहीं है। जहां जरूरत होगी, थानाध्यक्ष को वहां भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed