फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sloganeering, protesting outside DM office

डीएम कार्यालय के बाहर प्रसपा का प्रदर्शन, नारेबाजी

Wed, 18 Sep 2019 05:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
Sloganeering, protesting outside DM office
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते प्रसपा के नेता। - फोटो : FARRUKHABAD
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कश्मीर में 45 दिन से लगा कर्फ्यू हटाने, इंटरनेट व मोबाइल सेवा बहाल करने संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

प्रसपा जिलाध्यक्ष अनस सिद्दीकी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता फतेहगढ़ चौराहे पर एकत्र हुए। वहां नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम कार्यालय के बाहर कुछ कार्यकर्ताओं ने अर्द्धनग्न होकर कुछ देर धरना दिया। भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को 8 सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 की आड़ में 45 दिन से कर्फ्यू लगाकर लोगों को नजरबंद कर दिया गया है। इससे भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके लोगों को आजाद कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कश्मीरियों पर हो रही बर्बरतापूर्ण कार्रवाई रोकने, इंटरनेट व मोबाइल सेवा बहाल करने, बिजली मूल्य में 12 प्रतिशत बढ़ोत्तरी को वापस लेने, वाहन चेकिंग के नाम पर लूटखसोट बंद करने, किसानों को सिंचाई, बुनकरों व लघु उद्योगों को बिजली मुफ्त देने, थाना, तहसील व बजली विभाग में रिश्वतखोरी बंद करने की मांग की गई।

कंपिल चेयरमैन उदयपाल सिंह यादव, प्रदीप यादव, विश्वास गुप्ता, सिराज खान, सैय्यद मो.आरिफ, नीलम सिंह, लालमियां, मोहन सिंह, आमिर खान आदि मौजूद रहे।
प्रसपा कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन के बाद ज्ञापन देने की बारी आई तो पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय गेट घेर लिया। जिलाधिकारी ने दो-चार पदाधिकारियों को ज्ञापन देने के लिए सूचना भिजवाई। इतना सुनते ही कई कार्यकर्ता भी कार्यालय में घुसने लगे। गेट पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका तो धक्कामुक्की हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed