फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Slips are not available, how to sell sugarcane

पर्चियां मिल नहीं रहीं, कैसे बेचें गन्ना

Thu, 17 Feb 2022 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Slips are not available, how to sell sugarcane
चीनी मिल के पास गन्ना लदी खड़ी ट्रैक्टर ट्राली। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। गन्ना बेचने के लिए जरूरी पर्चियां न मिलने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। पांच दिनों से किसान परेशान हैं लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है। किसानों को डर है कि कहीं ऐसा न हो कि उनका गन्ना खेतों में ही खड़ा रह जाए और मिल में पेराई बंद हो जाए। इसलिए किसान रि-सर्वे कराकर अतिरिक्त पर्चियां जारी करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

चीनी में पेराई शुरू हुए तीन माह हो चुके हैं। अब तक मिल प्रशासन ने नौ लाख 44 हजार क्विंटल गन्ने की किसानों से खरीद की है। क्षेत्र के 8564 किसानों ने 5118 हेक्टेयर भूमि पर गन्ने की पैदावार की है। 12500 क्विंटल प्रतिदिन पेराई क्षमता वाली चीनी मिल पैदावार के सापेक्ष सारा गन्ना नहीं खरीद पाती है। किसानों को करीब 30 प्रतिशत गन्ना औने-पौने दामों पर कोल्हू और क्रेशर पर बेचना पड़ता है।
विज्ञापन

इन दिनों किसानों के पास पर्चियां कम पहुंच रही हैं। उनके खेत में गन्ना काफी खड़ा है। इससे किसानों की धड़कने बढ़ी हुई हैं। उन्हें डर सता रहा है कि कहीं मिल अपना लक्ष्य पूरा करके पेराई बंद न कर दे। ऐसा हुआ तो उन्हें अपना गन्ना औने-पौने दामों पर बेचना पड़ेगा। किसान मांग कर रहे हैं कि गन्ना विभाग उनकी फसल का रि-सर्वे करा ले और बांड भराकर पर्चियां जारी कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव भटासा निवासी गन्ना किसान गिरिजा शंकर तिवारी ने कहा, उनके बेसिक कोटे के हिसाब से पर्चियां कम मिली हैं। जबकि खेत में अभी काफी गन्ना खड़ा है। गन्ना विभाग के अफसरों ने अभी तक अतिरिक्त पर्चियां जारी करने के लिए बांड भरवाना शुरू नहीं किया है।

गांव अलादादपुर निवासी किसान नेम सिंह ने कहा, आधी फरवरी निकल गई, अभी तक विभाग ने अतिरिक्त पर्ची के लिए रि-सर्वे शुरू नहीं कराया है। न ही बांड भरवाए जा रहे हैं। गन्ना आपूर्ति के लिए अतिरिक्त पर्चियां जारी करने के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed