फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Six immersed in the Ganges, a child's body was found

गंगा में छह डूबे, एक बच्चे का शव मिला

Sat, 21 May 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Sat, 21 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Six immersed in the Ganges, a child's body was found
सांकेत‌िक फोटो
 बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान के दौरान फर्रुखाबाद एवं कन्नौज में छह डूब गए। इसमें चार बच्चे फर्रुखाबाद में डूबे तो दो युवक कन्नौज में। फर्रुखाबाद में एक बच्चे का शव मिल गया है, जबकि चार की तलाश जारी है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद में पांचाल घाट पर बुद्ध पूर्णिमा के दिन लोग स्नान के दौरान शाहजहापुर के नयापुर निवासी गोलू (7) पुत्र जितेंद्र यादव, हरदोई के थरियापाल निवासी विनीत (7) पुत्र रामराज जाटव एक एक अज्ञात बालक डूब गया। बच्चों के डूबने की सूचना पर एएसपी अशोक कुमार सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद भी गोताखोर बच्चों को तलाश नहीं पाए।
विज्ञापन


इसी तरह राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव बमियारी निवासी शिवांचल (8) पुत्र अजीत पाठक अपने बड़े भाई शिवांशु (10) और चचेरे बाबा शिवानंद के साथ शनिवार को बुद्ध पूर्मिणा पर्व पर गांव कुसमापुर गंगा नहाते समय डूब गया। एक घंटे बाद गोताखोर शिवांचल का शव निकाल पाए।  शिवांचल पंडित मिजाजीलाल बाल विद्या मंदिर राजेपुर में कक्षा 3 में पढ़ता था। इसी तरह हरदोई जिले के पानी थाना क्षएत्र के थरिाय निवासी निवासी विकास (7) पुत्र बाबूराम और कल्लू (15) पुत्र वीरेश्वर को डूबते वक्त गोताखोरों ने बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्नौज में गंगा स्नान के दौरान सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र के विनौरा निवासी विमल यादव (21) पुत्र रामआसरे यादव महादेवी घाट पर डूब गए। कुछ देर बाद गोताखोरों ने उसका शव निकाला।


इसी तरह गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रौरा निवासी सोनू (18) पुत्र रमेश चंद्र यादव अपनी मां अमूल्य देवी व बहन गुड्डन व छोटा भाई मोनू के साथ बैखासी पूर्णिमा पर गंगा नहाने चियासर घाट गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। कुछ देर बाद उसे निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed