फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sikh regiment recruited from 18 centers in the relationship

सिखलाई रेजीमेंट सेंटर में रिलेशनशिप भर्ती 18 से

Sun, 15 Nov 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sun, 15 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sikh regiment recruited from 18 centers in the relationship
फर्रुखाबाद। सिखलाई रेजीमेंट सेंटर में 18 नवंबर से रिलेशनशिप कोटा के अंतर्गत भर्ती होगी। इस दौरान जरनल ड्यूटी, ट्रेड्समैन और स्पोर्ट्समैन के पदों के लिए उम्मीदवारों की परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन


सिखलाई रेजीमेंट सेंटर में रिलेशनशिप कोटे की भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का आना शुरू हो गया है। रविवार को युवकों के हुजूम ने सिखलाई रेजीमेंट सेंटर के बैरियर पर पहुंचकर भर्ती के संबंध में पूछताछ की। रेजीमेंट के एडजूटेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल सरोत्रा ने बताया कि रिलेशनशिप कोटे की भर्ती 18 से 21 नवंबर तक होगी। सिपाही जीडी और ट्रेड्समैन की भर्ती में सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के पुत्र अथवा भाई भाग ले सकते हैं। इनके लिए रिलेशनशिप प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


स्पोर्ट्समैन की भर्ती के लिए रिलेशन प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य नहीं है। सिपाही जीडी की भर्ती 18 नवंबर , सिपाही ट्रेड्समैन की भर्ती 19 नवंबर और स्पोर्ट्समैन की भर्ती 20 नवंबर को होगी। सिपाही जीडी के लिए हरियाणा, चंडीगढ़, हिमांचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के मजहबी, रामदासिया और अनुसूचित जाति के सिख उम्मीदवार भाग ले सकेंगे। स्पोर्ट्समैन के लिए अनुसूचित जाति के सिख युवकों को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही ट्रेड्समैन के अंतर्गत म्यूजीशियन और कुक के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें किसी भी जाति और प्रदेश के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। स्पोर्ट्समैन की भर्ती के लिए हॉकी, बास्केटबाल, फुटबाल, बाक्सिंग, वालीबाल के राष्ट्रीय और राज्य स्तर के खिलाड़ी को वरीयता दी जाएगी।

इसके अलावा विद्यालय अथवा कालेज की ओर से बोर्ड, यूनीवर्सिटी अथवा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वालों को भी भर्ती में भाग लेने का मौका मिलेगा। एडजूटेंट ने बताया कि प्रतियोगिता की आयोजन तिथि से दो वर्ष तक के प्रमाणपत्र को वैध माना जाएगा। प्रमाणपत्र के सत्यापन के बाद ही उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। भर्ती में भाग लेने के लिए आए उम्मीदवारों को बाजू के निचले हिस्से में धार्मिक चिह्न और नाम के अलावा कोई निशान मिलने पर अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।


भर्ती के लिए आयु सीमा
सिखलाई रेजीमेंट सेंटर में 18 नवंबर  से होने वाली रिलेशनशिप कोटा भर्ती के लिए सिपाही जीडी के उम्मीदवार का जन्म 18 नवंबर 1994 से 22 मई 1998 के बीच होना चाहिए। इसी तरह सिपाही ट्रेड्समैन के उम्मीदवार का जन्म 18 नवंबर 1992 से 22 मई 1998 के बीच का होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed