फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Siege of electricity XEN

बिजली के लिए एक्सईएनका घेराव

Tue, 07 Jul 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 07 Jul 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Siege of electricity XEN
पांच दिन से ट्रांसफार्मर फुंका होने के कारण मोहल्ले में छाए अंधेरे से
विज्ञापन
नाराज मोहल्लेवासियों ने एक्सईएन शहरी का कार्यालय में घेराव किया। महिलाओं ने एक्सईएन को खरीखोटी सुनाईं। एक्सईएन ने शीघ्र समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया है। फतेहगढ़ के मोहल्ला होली में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। यह ट्रांसफार्मर पांच दिन पूर्व फुंक गया था। इस कारण होली मोहल्ले में पांच दिन से अंधेरा छाया हुआ है। बिजली न आने के कारण मोहल्ले के लोगों को दिक्कतों

का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ला केशव नगर में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। ओवरलोड होने के कारण ट्रांसफार्मर आएदिन खराब हो जाता है। इस कारण दिन भर बिजली आंख मिचौली करती है। इस समस्या से जूझ रहे होली मोहल्ले की महिलाओं और केशव नगर के लोगों ने मंगलवार को डिवीजन कार्यालय पहुंच कर एक्सईएन शहरी का घेराव किया। इन्होंने  फुंके ट्रांसफार्मर व जर्जर बंच लाइन को बदलने की मांग की। इस पर एक्सईएन शहरी सुरेश कुमार ने शीघ्र

समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। एक्सईएन ने कहा कि होली मोहल्ले में फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर शीघ्र बदलवाया जाएगा। केशव नगर में एक और नया ट्रांसफार्मर लगवाएंगे और जर्जर बंच लाइन को बदल दिया जाएगा। तब जाकर महिलाओं व अन्य लोगों को गुस्सा शांत हुआ।

बिजली पोल गिरा, बड़ा हादसा टला
अंगूरीबाग मोहल्ले में कई दिनों से झुका खड़ा बिजली का पोल सोमवार रात गिर पड़ा। गनीमत रही कि पोल दीवार से टिक गया। पोल गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। समाचार लिखे जाने तक पोल ठीक नहीं किया गया था। शहर के मोहल्ला अंगूरीबाग में गंगादरवाजा जाने वाले मार्ग पर लगा बिजली पोल कई दिनों से जर्जर अवस्था में खड़ा था। मोहल्लेवासी कई बार पोल को बदलवाए जाने की मांग बिजली विभाग के अफसरों से कर चुके थे। पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। सोमवार

रात अचानक पोल गिर पड़ा। गनीमत रही कि पोल सड़क के दूसरी ओर दीवार से जाकर टिक गया। इसके चलते तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। मंगलवार को पोल गिरा देख मोहल्लेवासियों में रोष फैल गया। मोहल्लेवासियों का कहना था कि कई बार पोल बदलवाने की मांग की गई लेकिन पोल ठीक नहीं किया गया। पोल गिरने की जानकारी बिजली विभाग के अफसरों को दी गई। इस पर उन्होंने बिजली आपूर्ति बंद कर दी। पर मौके पर कोई नहीं गया। मोहल्लेवासियों ने पोल को दीवार से

हटाकर सड़क किनारे कर दिया। मोहल्लेवासियों ने बताया कि दोपहर बाद बिजली कर्मचारी आए और पोल बदलवाने के नाम पर सुविधाशुल्क की मांग करने लगे। मोहल्लेवासियों का कहना था कि कहीं पोल सीधे गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने जिलाधिकारी से पोल बदलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed