{"_id":"5cba1b18bdec22144f41919d","slug":"shout-at-hanuman-janmotsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जन्मोत्सव पर जयकारे गूंजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जन्मोत्सव पर जयकारे गूंजे
Sat, 20 Apr 2019 12:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
भोलेपुर में चल रहा भंडारा
- फोटो : भोलेपुर में चल रहा भंडारा
शहर में शुक्रवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की दिन भर भीड़ उमड़ती रही। जगह-जगह भंडारे व प्रसाद वितरण से शहर में श्रद्धा की बयार बहती रही। मंदिरों में मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन किया गया। घंटा व शंखाध्वनि के साथ जयकारे गूंजते रहे।
हनुमान जयंती पर सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना व दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी। दिन चढ़ने के साथ श्रद्धा और बढ़ी तो मंदिरों में भक्तों का तांता लग गया। घरों व मंदिरों में सुंदरकांड पाठ व अखंड पाठ के आयोजन हुए। भोलेपुर स्थित हनुमान मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया। इसमें बाबा बालकदास, बाबा विशुनदास के अलावा डा.अनुपम दुबे सहित बड़ी तादाद में भक्त शामिल रहे। मंदिर के सामने बजरंग सेवा समिति की ओर से भंडारा किया गया। इसमें गगन चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी, शशिभूषण दीक्षित, तन्नू भाई, भूरे, मंजीत, विशाल, कुलदीप, रमन, प्रशांत आदि ने व्यवस्था संभाली। सुबह से शाम तक प्रसाद पाने को भीड़ लगी रही। इसके अलावा बढ़पुर मंदिर, शीतला माता मंदिर, पंडाबाग बालाजी धाम, गुरुगांव देवी मंदिर में खासी भीड़ रही। मंदिरों के बाहर से लेकर मुख्य मार्गों पर जगह-जगह पंडाल लगाकर भंडारा, प्रसाद वितरण, शरबत, सब्जी-पूड़ी आदि वितरण किया गया। प्रसाद पाने वालों की भी खासी भीड़ रही। जयकारों से मंदिर व पंडाल गूंजते रहे। गीता विचार केंद्र में हुए सत्संग में विद्वानों ने प्रवचन दिए। हनुमान भक्तों के धार्मिक आयोजनों से पूरा माहौल श्रद्धामय रहा। रेलवे रोड स्थित जय श्री बालाजी महाराज मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ किया किया। इसेक बाद कन्याभोज के साथ भंडारा हुआ। केदार शाह, सौरभ शाह, अनिल सक्सेना, सचिन मिश्रा, भइयालाल, अनिल शर्मा, मोनी मिश्रा आदि ने व्यवस्था संभाली।