{"_id":"60d0c4588ebc3e2ad4241d66","slug":"shot-the-father-hit-the-son-farrukhabad-news-knp6355926186","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में पिता को गोली, पुत्र को टकोरा मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में पिता को गोली, पुत्र को टकोरा मारा
विज्ञापन
गोली लगने से घायल संतोष राजपूत ।
- फोटो : FARRUKHABAD
पिता को गोली, पुत्र को टकोरा मारा
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के गांव कलार नगला में हुए विवाद में हमलावरों ने पिता को गोली और पुत्र को टकोरा मार दिया। परिजन घायलों को लोहिया अस्पताल ले गए। परिजनों ने परिवार के चार लोगों पर प्रधानी चुनाव की रंजिश में वारदात करने का आरोप लगाया है।
गांव नगला कलार निवासी संतोष राजपूत (35) सोमवार रात करीब नौ बजे घर के बाहर बैठे थे। तभी कुछ लोग आए और गाली देने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। एक ने संतोष के कंधे में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पुत्र सुरजीत (20) घर से बाहर आया तो हमलावरों ने उसके सिर में टकोरा मार दिया। तभी परिजनों को आ जाने से हमलावर भाग गए।
परिजन दोनों को लोहिया अस्पताल लेकर आए और पुलिस को जानकारी दी। शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि परिवार का एक युवक प्रधानी चुनाव में खड़ा हुआ था। उसे वोट नहीं दिया था।
विज्ञापन
इसी रंजिश में चार लोग आए और संतोष को गोली व सुरजीत को टकोरा मार दिया। कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।