{"_id":"586e82de4f1c1b4d5615aed7","slug":"shop-theft-by-tunnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में सुरंग बनाकर चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में सुरंग बनाकर चोरी
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्यमार्ग बढ़पुर के पास स्थित जनरल स्टोर की दुकान में सुरंग बनाकर चोर अंदर घुस गए। दुकान से हजारों का सामान और नगदी चोरी कर भाग गए। मुख्यमार्ग पर हुई चोरी से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई।
शहर के मोहल्ला बढ़पुर निवासी संजय कटियार की मुख्यमार्ग फर्रुखाबाद- फतेहगढ़ के पास जनरल स्टोर की दुकान है। बुधवार रात चोरों ने दुकान के बाहर कच्ची जमीन को खोदकर सुरंग बनाई और अंदर घुस गए।
चोरों ने गोलक खोलकर उसमें से रेजगारी और वहां रखे बैग से नगदी चोरी कर ली। इसके बाद दुकान के अंदर से हजारों का सामान चुराया। चोरों ने भागने के लिए दुकान के दूसरी तरफ की जमीन खोदी लेकिन वहां पर अलमारी रखी होने के कारण वह उधर से नहीं निकल पाए।
विज्ञापन
चोर जिस रास्ते से आए थे, उसी रास्ते से भाग गए। गुरुवार सुबह आसपास के लोगों ने जब दुकान के बाहर गड्डा बना देखा तो इसकी सूचना संजय को दी। संजय भी दुकान पर आ गए।
मामले की सूचना पर आवास विकास चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। हालांकि तहरीर के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। दुकानदार ने बताया कि चोर उनके यहां करीब 20 से 25 हजार रुपये की चोरी कर ले गए।
इससे पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है। उसका भी पुलिस ने खुलासा नहीं किया। दुकानदारों का कहना था कि मुख्यमार्ग पर चोरी होने से पुलिस की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गया। कोहरा होने के कारण चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं।