फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shooters won nine medals and championships

शूटरों ने जीते नौ मेडल और चैंपियनशिप

Wed, 29 Dec 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Shooters won nine medals and championships
इटावा में हुई प्रतियोगिता के बाद ट्राफी लेते निशानेबाज। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। तृतीय इटावा इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में जिले के नौ शूटरों ने नौ पदकों पर कब्जा कर जिले का नाम रोशन किया है। इसमें चार स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। निशानेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने से फर्रुखाबाद को चैंपियनशिप मिली है।
विज्ञापन

इटावा में 26 से 28 दिसंबर तक हुई तृतीय इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में मैनपुरी, कन्नौज, ग्वालियर और फर्रुखाबाद के शूटरों ने प्रतिभाग किया। जिले के शूटरों ने सटीक लक्ष्य साध कर पदकों पर कब्जा किया। आशुतोष यादव, आर्यन पाल, आदित्य पांडेय, नादिता सक्सेना ने स्वर्ण पदक, आलोक पाल, निखिल पाल, रूपेश पांडेय, प्रिया पाल ने रजत और गोपीपाल ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निशानेबाजी का बेहतर प्रदर्शन करने से ओवरऑल में फर्रुखाबाद के खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप पर भी कब्जा कर लिया। निशानेबाजी का प्रशिक्षण देने वाले अनिल पाल को चैंपियनशिप देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed