फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shivam district topper

शिवम जिले के टॉपर

Fri, 06 May 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Fri, 06 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Shivam district topper
कायमगंज में सफल परीक्षार्थियों का मुंह मीठा करातीं टीचर। - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद। सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस) ने शुक्रवार को आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) के रिजल्ट घोषित कर दिए।  सीपी विद्या निकेतन के कक्षा-12 के विज्ञान वर्ग में शिवम श्रीवास्तव को 96 प्रतिशत अंक मिले। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 में राशि साध 92 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में अव्वल रहीं। वहीं कक्षा-10 के कामर्स वर्ग में मयंक जेठवानी 96 प्रतिशत अंक लेकर अव्वल रहे।  दोनों स्कूलों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा।

विज्ञापन


 शहर के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 233 परीक्षार्थी शामिल हुए। विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। इस स्कूल के आईएससी की विज्ञान वर्ग की परीक्षा में सौरभ राजपूत ने 90 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान पाया। वहीं दीक्षा वर्मा 88 व आकांक्षा चौहान को 85 प्रतिशत अंक मिले। आईएससी के कॉमर्स वर्ग में मयंक जेठवानी 96 प्रतिशत अंक लेकर अव्वल रहे। आईसीएसई परीक्षा में राशि साध 92 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में अव्वल रहीं।
विज्ञापन


वहीं कृतिका जैन को 91.9 व सनी वर्मा को 91.8 अंक मिले। सौरभ ने बताया कि वह दिन रात मेहनत कर इस मुकाम को हासिल कर पाया है। उसने इसके बाद सिविल सर्विस सेवा ज्वाइन करने की ख्वाहिश जाहिर की। वहीं कृतिका जैन ने आईआईटी और सनी वर्मा ने शिक्षण क्षेत्र में क रियर बनाने की बात कही। विद्यालय की डायरेक्टर निमिशा गुप्ता व प्रबंधक रोहित गुप्ता ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आलोक सक्सेना आदि अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कायमगंज के सीपी विद्या निकेतन का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। इस स्कूल में आईसीएसई की परीक्षा में 182 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा में अभिषेक गुप्ता को 93.8, कृति अवस्थी को 93.8, अभिनव गुप्ता को 92 प्रतिशत, अभिजीत अग्निहोत्री 89.8 प्रतिशत और मुस्कान गुप्ता 89.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। आईएससी परीक्षा के विज्ञान वर्ग में शिवम श्रीवास्तव को 96 प्रतिशत अंक मिले। शिवम ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में अपना दबदबा बनाया।


अनिन्दया तिवारी को 84.5, हर्ष चौधरी, राधिका रस्तोगी, नेहा शाक्य को 84 प्रतिशत, आध्या सिंह चौहान को 83.5 प्रतिशत, प्रखर आस्थाना को 83 प्रतिशत अंक मिले। शत-प्रतिशत रिजल्ट आने पर विद्यालय की निदेशक डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर सत्यप्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मीनारायन अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, प्रधानाचार्य विजय भैरव, डॉ. आरके बाजपेयी, योगेश तिवारी, डॉ. मनोज तिवारी, डॉ. एनडी सिंह, जेपी गुप्ता, पंकज शुक्ला, एसके गुप्ता, सुधीर सिंह, पूर्णिमा पांडेय आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed