{"_id":"68c864d90f0673e0bd0ccd7a","slug":"shiva-won-the-mega-prize-by-scoring-90-percent-marks-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-129927-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शिवा ने जीता मेगा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शिवा ने जीता मेगा पुरस्कार
Tue, 16 Sep 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो-29, मेगा पुरस्कार जीतने वाले शिवा के साथ पुरस्कृत किए गए अन्य प्रतिभागी। स्रोत: स्वयं
- फोटो : credit
फर्रुखाबाद। श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान की 23वीं एशियन स्कॉलरशिप परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को गढ़ी कोहना स्थित द कृष्णा पैलेस में हुआ। इसमें शिवा ने मेगा पुरस्कार जीता।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रति शंकर त्रिपाठी (अध्यक्ष, भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ), विशिष्ट अतिथि डॉ. रंगनाथ मिश्र (कुलपति, मेजर एसडी. सिंह विश्वविद्यालय), कार्यक्रम अध्यक्ष सांसद मुकेश राजपूत तथा भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह ने दीप जलाकर कर किया।
संस्था के निदेशक सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि परीक्षा में चार केंद्रों पर 4118 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। सामान्य ज्ञान परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले शिवा मिश्रा को मेगा पुरस्कार स्वरूप साइकिल, शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन
सीनियर वर्ग में मो. सुहेल व उत्कर्ष कुमार तथा जूनियर वर्ग में अग्रिमा मिश्रा ने 82 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गजानन व प्रत्यूष ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया।
विजेताओं को पुरस्कार, शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मैनेजिंग डायरेक्टर आकांक्षा सक्सेना ने अतिथियों व सहयोगियों को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन आद्या दुबे ने किया।