फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shelter project will house 264 families

आसरा योजना से 264 परिवारों को मिलेंगे घर

Fri, 24 Apr 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 24 Apr 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Shelter project will house 264 families
शहरी इलाके के 264 परिवारों का अपने घर का सपना जल्द पूरा होगा। यह आवास
विज्ञापन
आसरा योजना के तहत बनेंगे। इसी के साथ गिहार बस्ती लकूला में 18 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। डीएम एनकेएस चौहान ने बताया कि पुराने जिला अस्पताल फतेहगढ़ में 72 आवासों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसी योजना से

132 आवास नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में बन रहे हैं। इनमें से 85 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। आसरा योजना से मसेनी में 120 व गिहार बस्ती में 144 आवासों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। इसी योजना के तहत नगर पालिका कायमगंज व नगर पंचायत शमसाबाद में 188 रिक्शा चालकों की सूची भेजी गई है। अल्पसंख्यक बाहुल्य मलिन बस्ती योजना के तहत फर्रुखाबाद, कायमगंज व शमसाबाद में 12 करोड़ रुपये की लागत से आवासीय योजना के तहत प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से रूबरू होकर डीएम ने कहा कि  वर्ष 2013-2014 के 22 लोहिया गांवों में सड़क आंगनबाड़ी केंद्र तथा बिजली के कामों को पूरा कर दिया गया है। विद्युतीक रण में 21 गांव बचे हैं। इन्हें राजीव गांधी योजना से संतृप्त किया जाएगा। डीएम ने कहा कि पुरानी विरासतों के 16934 मामले निस्तारित किए गए हैं। छावनी परिषद के सीईओ

एमपीआर त्रिपाठी ने बताया कि 1780 एकड़ जमीन की पैमाइश के बाद ये कैं ट को मिल गई है।
यहां डीआईजी एन चौधरी, डीजे राजन चौधरी, एसपी विजय यादव, डीडी कृ षि एके सिंह, सीएमओ डा. राकेश कुमार, डीआईओएस भगवत पटेल, पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा,  बीएसए योगराज सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पीके जैन, अतिरिक्त एसडीएम एपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed