{"_id":"628bd708541a7b793c0d0fe7","slug":"shastra-license-cancel-neta-farrukhabad-news-knp698485399","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता चन्नू व जग्गू की पत्नियों के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता चन्नू व जग्गू की पत्नियों के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के लोको रोड रेलवे कालोनी निवासी सपा नेता चन्नू यादव व उसके भाई जग्गू यादव की पत्नियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद सीओ सिटी ने जांच की। उन्होंने शस्त्र निरस्तीकरण की संस्तुति कर एसपी को रिपोर्ट सौंप दी है।
फतेहगढ़ के मोहल्ला न्यू सैनिक कालोनी निवासी अधिवक्ता सुनील कुमार राठौर ने एक अप्रैल को मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। इसमें कहा है कि सपा नेता योगेंद्र यादव उर्फ चन्नू व उसका भाई देवेंद्र यादव उर्फ जग्गू आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। उन्हें जिला प्रशासन ने वर्ष 2017 व 2021 में जिला बदर किया था। भूमाफिया भी घोषित किया जा चुका है। दो सितंबर 2019 की रात 12:30 बजे दोनों भाइयों ने शस्त्रों से उनके ऊपर जानलेवा हमला किया था।
इसका उन्होंने फतेहगढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों की पत्नियों के नाम शस्त्र लाइसेंस हैं, जिनका दोनों भाई दुरुपयोग कर रहे हैं। शासन के आदेश पर सीओ सिटी ने जांच की। सीओ ने एसपी को सौंपी जांच रिपोर्ट में कहा कि सपा नेता योगेंद्र यादव उर्फ चुन्नू की पत्नी सरिता यादव के नाम राइफल, देवेंद्र यादव उर्फ जग्गू की पत्नी प्रीती यादव के नाम पिस्टल का लाइसेंस है। सीओ ने दोनों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति कर दी है।