फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seven young man caught with fake records

फर्जी अभिलेख समेत सात युवक पकड़े

Sun, 10 Jan 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sun, 10 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Seven young man caught with fake records
फर्रुखाबाद। सेना भर्ती बोर्ड की चल रही भर्ती के पांचवें दिन फर्रुखाबाद के 3360 युवकों ने दमखम दिखाया। फर्जी अभिलेखों के साथ पकडे़ गए सात युवकों को पूछतांछ के बाद छोड़ दिया गया। भर्ती बोर्ड के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल राजीव दीक्षित का कहना है कि ऐसे मामले प्रकाश में आने से अब प्रमाण पत्रों की जांच गहनता से की जाएगी।
विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने युवकों की बोलचाल और शारीरिक बनावट के आधार पर युवकों को अलग किया। प्रमाण पत्रों की जांच के दौरान फर्रुखाबाद के प्रमाण पत्र पाए जाने पर इनका आनलाइन परीक्षण किया गया। परीक्षण में फेल होने पर युवकों को अलग बैठा लिया गया।
विज्ञापन


देर शाम तक युवकों से पूछताछ चलती रही। सैन्य अधिकारियों ने सामान्य निवास, जाति प्रमाण पत्र और मतदाता पहचान पत्र की जांच करने के लिए सदर तहसीलदार को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे सदर तहसीलदार आरपी चौधरी ने युवकों से जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए युवकों ने बताया कि उन्होंने तहसील परिसर में काम करने वाले एक युवक को 15 हजार रुपये देकर फर्जी अभिलेख तैयार करवाए हैं। उन्होंने बताया कि रात में करीब दो बजे उनको होटल में अभिलेख दिए गए। वह अलीगढ़, बुलंदशहर और हरियाणा के रहने वाले हैं। युवकों की निशानदेही पर फर्जी प्रमाण पत्र देने वाले युवक का मोबाइल नंबर लगाने का प्रयास किया गया। उससे बात नहीं हो सकी। युवकों को पूछताछ के बाद जाने की इजाजत दे दी गई। फतेहगढ़ इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताय कि उनको इस तरह के मामले की कोई जानकारी नहीं है। ना ही उनके पास कोई तहरीर आई है।

15 हजार में सामान्य निवास और वोटरकार्ड लो
सेना भर्ती में आए युवकों को 15 हजार रुपये में सामान्य निवास प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र दिए गए। अलीगढ़ जिले की खैर तहसील निवासी युवक का सामान्य निवास प्रमाण पत्र समेत वोटर कार्ड सदर तहसील के बीसलपुर तराई पोस्ट आवाजपुर के नाम से जारी किया गया था। जांच के बाद सदर तहसीलदार आरपी चौधरी ने बताया कि दूसरे प्रमाण पत्र को स्कैन कर फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर दिए गए हैं। फर्जी प्रमाण पत्र को बनाने वाले युवक की पहचान हो गई है। जल्द ही उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


सेना भर्ती में शामिल होने आए युवकों में से 440 पास

सेना भर्ती बोर्ड बरेली की ओर से राजपूत रेजीमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान में चल रही भर्ती के पांचवें दिन फर्रुखाबाद की अमृतपुर और कायमगंज तहसील के युवकों ने दमखम दिखाया। जांच पड़ताल के दौरान हाइट टेस्ट में 846 युवक फेल हो गए। करियप्पा मैदान पर दौड़ परीक्षा में 2544 युवकों को प्रतिभाग करवाया गया। शारीरिक परीक्षा में 440 युवकों को सफल घोषित किया गया। भर्ती बोर्ड के निदेशक कर्नल राजीव दीक्षित ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल हुए युवकों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed