फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seven injured in road accidents

सड़क हादसों में सात जख्मी

Sat, 30 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sat, 30 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Seven injured in road accidents
hayabusa road accident - फोटो : hayabusa road accident

कायमगंज। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में युवती समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोई वाहन चालक हेलमेट नहीं पहने थे।  कोतवाली क्षेत्र के गांव टेढ़ीकोन में बाइक फिसलने से युवक घायल हो गया। उधर, हजियांपुर में किसी वाहन की टक्कर से युवक घायल हो गया। उधर, थाना राजेपुर में बाइक फिसलने से भाई बहन घायल हो गए। उधर, कंपिल थाना क्षेत्र में हरदोई से गांव लौट रहे एक व्यक्ति बस की छत से गिरने से घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरियलपुर निवासी युवक बाइक फिसलने से घायल हो गया। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी युवक कंपिल के पास बाइक की टक्कर में घायल हो गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। तीन घायलों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव गांव खिनमिनी निवासी संजीव बाइक से कायमगंज आ रहे थे। टेढ़ीकोन के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे संजीव घायल हो गए। राहगीरों ने संजीव को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने संजीव को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। संजीव हेलमेट नहीं लगाए थे। उधर, थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव उलियापुर निवासी अखिलेश शनिवार सुबह दौड़ लगा रहे थे, तभी हजियांपुर के पास पीछे आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अखिलेश को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


उधर, थाना राजेपुर के गांव तेराखास निवासी अनुज कुमार अपनी बहन सरिता के साथ गांव जिठौली ननिहाल गए थे। शनिवार को लौट रहे थे। भुसेरा  गांव के पास तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। अनुज और बहन सरिता खेत में लगे कटीले तारों की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर आ गए। बाइक चालक अनुज कुमार हेलमेट नहीं लगाए थे। उधर, कंपिल थाना क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी सुरेश अपने रिश्तेदार योगेंद्र प्रताप सिंह निवासी लुखड़ापुर की शादी में बस से जिला हरदोई के थाना हरपालपुर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को वापस आते समय गांव के पास ही बस की छत पर बैठा सुरेश अचानक नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर हालत देख सुरेश को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, कोतवाली क्षेत्र के गांव हरियलपुर निवासी सरल बाइक फिसलने से घायल हो गए। सरल को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। सरल हेलमेट नहीं लगाए थे। उधर, गांव सुल्तानपुर राजकुमार निवासी राजीव बाइक से घर लौट रहा था। कंपिल के पास सामने आ रहे दूसरे बाइक चालक से राजीव की बाइक की टक्कर हो गई। इसमें राजीव घायल हो गए। दूसरा बाइक चालक मौके से बाइक लेकर भाग गया। परिजनों ने घायल राजीव को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर राजीव को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। राजीव हेलमेट नहीं लगाए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed