फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Selection of promising district in Indian cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम में जिले के होनहार का चयन

Thu, 09 Aug 2018 12:17 AM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Thu, 09 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Selection of promising district in Indian cricket team
खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
जिले के छोटे से गांव से निकलकर एक दृष्टिबाधित क्रिकेटर ने टीम इंडिया तक का सफर तय कर लिया है। वह हाल ही में श्रीलंका में खेली गई दृष्टि बाधित सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा रहे।  शमसाबाद क्षेत्र के छोटे से गांव रमापुर में किसान राजवीर सिंह के घर जन्मे गौरव सिंह राजपूत को बचपन से ही कम दिखाई देता है। वह बी-2 कैटेगरी (दो मीटर तक देख सकते हैं) के ब्लाइंड हैं।
विज्ञापन


11 साल की उम्र में उनके पिता पढ़ाई के दिल्ली के लाजपत नगर स्थिति इंस्टीट्यूट फॉर ब्लाइंड पर्सन ले गए। वहां गौरव पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट भी खेलने लगे। इस दौरान उनका चयन इंटर स्कूल टूर्नामेंट के लिए हो गया। स्कूल टीम से उन्होंने कई मैचों में हिस्सा लिया। 2017 में देहरादून में नॉर्थ जोन ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट में वह स्टेट टीम का हिस्सा रहे। यहां उनका प्रदर्शन शानदार रहा। तीन मैचों में गौरव ने ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए लगातार दो शतक लगाकर 250 रन बनाए। साथ ही छह विकेट भी अपने नाम किए। इसके बाद पिछले माह 12 जुलाई से श्रीलंका में खेली गई सीरीज के लिए भी गौरव का चयन टीम इंडिया में हो गया। पांच मैचों की सीरीज में गौरव को तीन मैच में मौका मिला। इसमें एक मैच में उन्होंने नाबाद तीन रन बनाए, दूसरे में वह एक रन बना कर आउट हो गए। जबकि तीसरे मैच में गौरव को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। एक मैच में गौरव ने एक ओवर बॉलिंग भी की।
विज्ञापन


गौरव ने दुबई में पिछले साल वर्ल्ड कप के लिए भी ट्रायल दिया था। दो खिलाड़ियों के कंपटीशन में पिछड़ गया था। देहरादून में हुए टूर्नामेंट में उसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला। इसके बाद भारत की टीम में चयन हुआ और श्रीलंका में अपना हुनर दिखाया। - सिकंदर शाह, दिल्ली स्टेट टीम के कोच
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका की टीम कमजोर थी। इस लिए नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया था। इसमें गौरव का भी चयन हुआ था। इसके अलावा टूर्नामेंट में प्रदर्शन के आधार पर हर वर्ष टीम का चयन करते हैं।  - जॉन डेविड, दृष्टि बाधित टीम इंडिया के कोच


2020 में होगा दृष्टि बाधित क्रिकेट विश्व कप
दृष्टि बाधित क्रिकेट का विश्वकप 2020 में होना है। गौरव ने बताया कि वह ट्रायल की तैयारी कर रहे हैं। यदि ट्रायल में सफल हो गए तो विश्वकप में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। गौरव अब दिल्ली के शिवाजी कालेज से बीए कर रहे हैं। गांव पहुंचने पर परिजनों व ग्रामीणों ने उसका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed