{"_id":"6320c7552c4608420d0b79c6","slug":"secretary-s-investigation-continues-silence-on-administrator-farrukhabad-news-knp7179713110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव के खिलाफ आरोपपत्र, प्रशासक की जांच भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव के खिलाफ आरोपपत्र, प्रशासक की जांच भी नहीं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत मदनपुर में हुई वित्तीय अनियमितता में निलंबित सचिव के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल हो गया है। वहीं प्रशासक के खिलाफ जांच पूरी होना तो दूर की बात, अभी नोटिस का जवाब भी नहीं दिया गया।
ग्राम पंचायत मदनपुर में वित्तीय वर्ष 2019-20, 20-21 व 21-22 में हुई वित्तीय अनियमितता के मामले में तत्कालीन सचिव विनय कुमार सिंह को डीपीआरओ ने 21 जुलाई को निलंबित कर दिया था।
डीपीआरओ ने एसडीएम सदर को जांच अधिकारी नामित कर आरोपपत्र दाखिल करने को कहा था। दूसरी ओर सीडीओ एम. अरून्मोली ने प्रशासक के खिलाफ जांच डीपीआरओ को सौंपी थी।
विज्ञापन
इस पर डीपीआरओ ने प्रशासक कार्यकाल के दौरान सचिव विनय कुमार सिंह के बैंक खाते में धनराशि भेजे जाने से वित्तीय अनियमितता के मामले में प्रशासक अशोक कुमार द्विवेदी (वर्तमान में मोहम्मदाबाद बीडीओ) को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा था।
एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने जांच कर सचिव विनय कुमार सिंह के खिलाफ आरोपपत्र डीपीआरओ को सौंप दिए है। वहीं डीपीआरओ उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि प्रशासक रहे अशोक कुमार द्विवेदी का अभी तक उन्हें स्पष्टीकरण नहीं मिला है। हो सकता है कि स्पष्टीकरण डाक में हो। यदि जवाब नहीं मिलता है तो कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को पत्रावली भेज दी जाएगी।