{"_id":"5b0c47ef4f1c1bb26e8b5221","slug":"seasonal-detainees-do-not-have-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेशन हवालात में गर्मी से बेहाल बंदियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेशन हवालात में गर्मी से बेहाल बंदियों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sections locked in lockup. Amar Ujala
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवानी न्यायालय की सेशन हवालात में भीषण गर्मी में पेयजल की व्यवस्था न होने से परेशान बंदियों ने हंगामा कर दिया। जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया। फतेहगढ़ कोतवाल मौके पर पहुंचे। तत्काल पानी का इंतजाम कराने के बाद बंदी शांत हुए। कोतवाल ने बताया कि सेशन हवालात में जगह की दिक्कत है। उच्चाधिकारियों को पहले भी जानकारी दी जा चुकी है।
दीवानी न्यायालय फतेहगढ़ में जिला जज की अदालत के पास सेशन हवालात है। हवालात कर्मचारी संघ के कार्यालय में चल रही है। कम जगह होने के कारण बंदियों को गर्मी के मौसम में बेहाल होना पड़ता है। सोमवार को जेल से करीब 60 बंदियों को सेशन हवालात लाया गया था। कम जगह में अधिक बंदियों ने गर्मी से बेहाल होकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हवालात प्रभारी हरगोविंद ने इसकी जानकारी फतेहगढ़ कोतवाल को दी। कोतवाल राजेश पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बंदियों से वार्ता की। बंदियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में सभी बंदी पास पास बैठते है, उनको हवा तक नहीं लगती है। जिस कारण वह बेहाल रहते है। पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। हवालात के अंदर शौचालय की भी कोई व्यवस्था नहीं है। कोतवाली ने बंदियों के पीने के पानी की व्यवस्था कराई और उनको शांत कराया। कोतवाल ने बताया कि हवालात में जगह कम है। इस कारण बंदियों को दिक्कत होती है। इससे उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।