फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seasonal detainees do not have heat

सेशन हवालात में गर्मी से बेहाल बंदियों ने किया हंगामा

Mon, 28 May 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Seasonal detainees do not have heat
Sections locked in lockup. Amar Ujala - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 दीवानी न्यायालय की सेशन हवालात में भीषण गर्मी में पेयजल की व्यवस्था न होने से परेशान बंदियों ने हंगामा कर दिया। जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया। फतेहगढ़ कोतवाल मौके पर पहुंचे। तत्काल पानी का इंतजाम कराने के बाद बंदी शांत हुए। कोतवाल ने बताया कि सेशन हवालात में जगह की दिक्कत है। उच्चाधिकारियों को पहले भी जानकारी दी जा चुकी है।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय फतेहगढ़ में जिला जज की अदालत के पास सेशन हवालात है। हवालात कर्मचारी संघ के कार्यालय में चल रही है। कम जगह होने के कारण बंदियों को गर्मी के मौसम में बेहाल होना पड़ता है। सोमवार को जेल से करीब 60 बंदियों को सेशन हवालात लाया गया था। कम जगह में अधिक बंदियों ने गर्मी से बेहाल होकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हवालात प्रभारी हरगोविंद ने इसकी जानकारी फतेहगढ़ कोतवाल को दी। कोतवाल राजेश पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बंदियों से वार्ता की। बंदियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में सभी बंदी पास पास बैठते है, उनको हवा  तक नहीं लगती है। जिस कारण वह बेहाल रहते है। पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। हवालात के अंदर शौचालय की भी कोई व्यवस्था नहीं है। कोतवाली ने बंदियों के पीने के पानी की व्यवस्था कराई और उनको शांत कराया। कोतवाल ने बताया कि हवालात में जगह कम है। इस कारण बंदियों को दिक्कत होती है। इससे उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed