{"_id":"575080a24f1c1b7d2810bdae","slug":"sdm-will-be-the-nation-s-progress-daughters-grow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों के बढ़ने से ही होगी राष्ट्र की उन्नतिः एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों के बढ़ने से ही होगी राष्ट्र की उन्नतिः एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में सम्मानित की गईं मेधावी छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटों के पढ़ने से एक परिवार शिक्षित होता है, जबकि बेटियों के शिक्षा ग्रहण करने से दो परिवारों में शिक्षा की रोशनी फैलती है। यह बात मेधावियों के सम्मान समारोह में एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह ने कही।
गुरुवार को आवास विकास स्थित कृष्णा देवी बालिका शिक्षण संस्थान में मेधावी छात्राओं का सम्मान हुआ। इसमें इंटरमीडिएट में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह ने छात्राओं को पुरस्कृत किया।
एसडीएम ने कहा कि बेटियों को समाज में बराबरी का दर्जा देना चाहिए। बेटे और बेटी में अंतर करने से समाज में भिन्नता आ रही है। शिक्षाविद बाबू सिंह यादव ने कहा कि बेटियों के शिक्षित होने से राष्ट्र निर्माण में सहायता मिलती है। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. वेणु सिंह ने कहा कि अभी हाल में ही आईपीएस अपर्णा सिंह ने हिमालय की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर फतह हासिल कर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में अनन्या रस्तोगी, आलिया नाज, सेनकी, नीलाक्षी सिंह, यशी गंगवार, श्रेष्ठा गंगवार, साबिया मंसूरी, शिवा गंगवार, दीक्षा दुबे, भूमि पटेल आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह गौर, सुमन तिवारी, मिथलेश यादव, निधि चौधरी, शाहजहां बानो, सपना, प्रियंका, शिफा, वसुधा, अगीतिका यादव, अपर्णा यादव, अनुष्का पाल, गोविंद सिंह, जितेंद्र शर्मा, मनीष सक्सेना, सीमा सोलंकी, रेखा कमल, कविता, शिवमोहन, वीरेंद्र, मुन्नू आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अपर्णा यादव, डा. अरुण पांडेय ने किया।