फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Scuffles between patients to see the doctor

डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों के बीच धक्का-मुक्की

Mon, 03 Oct 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Mon, 03 Oct 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Scuffles between patients to see the doctor
काउंटर पर मरीजों की कतारें - फोटो : अमर उजाला
लोहिया अस्पताल में सोमवार को पर्चा बनवाने के लिए काउंटर पर मरीजों की कतारें लगी रहीं। फिजीशियन के कमरे के बाहर पहले दिखाने के लिए मरीजों के बीच धक्का-मुक्की हुई। जैसे-तैसे अस्पतालकर्मियों ने भीड़ को संभाला।
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ के न मिलने पर तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल में बुखार से पीड़ित 81 मरीजों की खून की जांचें की गईं। इनमें सात को मलेरिया और 32 को टाइफाइट होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन



लोहिया अस्पताल में सोमवार को बुखार के साथ ही अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक थी। यह इसलिए कि शनिवार को मध्यावकाश के कारण मरीज बगैर इलाज के लौट गए थे। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जमा हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्चा काउंटर पर महिलाओं और पुरुषों की लंबी लंबी कतारे लगी हुई थी। यहां पर 927 मरीजों ने अपना इलाज के लिए पर्चे बनवाए। सुबह जैसे ही फिजीशियन अपने कक्ष में पहुंचे उसी समय भीड़ पहले अपने को दिखाने के लिए धक्कामुक्की करने लगी।

इस दौरान जूनियर डाक्टर ने भीड़ को एक किनारे किया और लाइन से आने की बात कही। इसके बाद फिजीशियन और जूनियर डाक्टर ने मरीजों को देखना शुरू किया। सोमवार को दोपहर 12 बजे बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर राजेश तिवारी अपने कक्ष में नहीं बैठे हुए थे।

डाक्टर एसपी सिंह की आपातकालीन ड्यूटी होने के कारण वह अपने कक्ष में नहीं बैठे हुए थे। हृदय रोग विशेषज्ञ डाक्टर मनोज पांडेय भी अपने कक्ष में नहीं बैठे हुए थे। जिस कारण मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी मरीज अपने इलाज के लिए इधर उधर भटकते रहे।


हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टर बीके दुबे का कक्ष भी बंद था। लोहिया अस्पताल में सोमवार को मलेरिया की आशंका में 81 मरीजों की खून की जांच की गई। इनमें 7 मरीजों की पुष्टि हुई। जिसमें मोहिनी पुत्री शिशुपाल निवासी मुड़ेर जिला हरदोई, सारिक पुत्र साबिर निवासी मऊदरवाजा, वसीमुद्दीन, मुजाब्बिर निवासी पांचालघाट, आशीष निवासी महमदपुर फर्रुखाबाद, मधू पत्नी श्यामबहादुर निवासी हुल्लापुर शाहजहांपुर,  सत्यम  पुत्र रामकुमार थे।

इसके अलावा 74 मरीजों को टाइफाइड की आशंका में खून की जांच की गई, जिनमें 32 मरीजों को इसकी पुष्टि की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed