{"_id":"622b95b3b7b61b22106f8e61","slug":"scooty-s-dicky-crosses-two-lakh-rupees-farrukhabad-news-knp6851305132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारी की स्कूटी की डिग्गी से दो लाख पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मचारी की स्कूटी की डिग्गी से दो लाख पार
विज्ञापन
स्कूटी की डिग्गी से रुपये पार होने के बाद बिजली कर्मचारी व उसकी मां से पूछताछ करते सीओ। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। स्कूटी की डिग्गी से टप्पेबाज ने दो लाख रुपये पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरी गेट बालाजीपुरम निवासी शिवम बिजली विभाग में टीजी-टू के पद पर कार्यरत है। उसकी मां किरन तिवारी को पिता की पेंशन मिलती है। मां ने 2.25 लाख रुपये लोन स्वीकृत कराया था।
शुक्रवार को वह शिवम के आफिस में कार्यरत कर्मचारी रिक्की के साथ बैंक से दो लाख रुपये निकाल कर बैंक से बाहर निकली। रुपये रिक्की की स्कूटी की डिकी में रख दिए। जब रिक्की ने स्कूटी स्टार्ट की तो देखा कि पीछे का पहिया पंक्चर था। बैंक के सामने ही रिक्की स्कूटी का पंक्चर ठीक कराने लगा।
किरन एटीएम के पास बैँठ गई। इसी दौरान रिक्की लघुशंका करने चला गया। वापस आया तो डिग्गी का लॉक खुला था और उसमें से दो लाख रुपये गायब थे। सूचना पर सीओ प्रदीप कुमार सिंह व कोतवाल जय प्रकाश पाल मौके पर पहुंचे और बैंक के अंदर व बाहर दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने लाल रंग की शर्ट पहने एक युवक को डिकी के पास खड़ा देखा था। सीओ सिटी ने बताया कि दो लाख रुपये की टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। जांच कर आगे की कार्रवाई जाएगी।