फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   school

कमालगंज का विद्यालय बदहाल

Thu, 27 May 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
school
कमालगंज। ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश परिषदीय विद्यालय कायाकल्प अभियान में चमक गए। उनमें शौचालय, मल्टीपल हैंडवॉश सहित अन्य सुविधाएं सुलभ हुई हैं। लेकिन कस्बे के विद्यालयों की हालत नहीं सुधरी। सबसे ज्यादा हालत कन्या प्राथमिक विद्यालय जवाहर नगर की खराब है। स्कूल के शिक्षण कक्षों के भीतर लिंटर का प्लास्टर झड़ रहा। मलबा भी गिर रहा है। कई स्थानों पर लिंटर की सरिया भी दिखने लगी हैं।
विज्ञापन

थाने के पास से नगर पंचायत कार्यालय के लिए जाने वाले रास्ते पर स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय वर्ष 1980 में बना था। इसमें दो शिक्षण कक्ष, बरामदा व कार्यालय बनाया गया था। कमरों में कक्षा एक व दो के बच्चों की पढ़ाई होती है। अन्य कक्षाओं की पढ़ाई बरामदे व बाहर चलती है। स्कूल में एक ओर बाउंड्रीवाल भी पूरी नहीं बनी है। कमरों की फर्श उखड़ी पड़ी है। दीवारों से प्लास्टर झड़ रहा है। कमरों के अंदर लिंटर का प्लास्टर झड़ कर नीचे गिर रहा है। कुछ स्थानों पर तो लिंटर का मलबा भी गिर चुका है। इससे लिंटर की जंग लगी सरिया दिख रही हैं। इससे बच्चों में भय बना रहता है। जिन अभिभावकों को इसकी जानकारी है, वह भी बच्चों के स्कूल जाने पर चिंतित रहते हैं।
विज्ञापन

-विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता औदीच्य का कहना है कि विद्यालय का कायाकल्प शीघ्र कराए जाने की जरूरत है। अन्यथा खतरा बढ़ सकता है। स्कूल में इस समय 129 बच्चे पंजीकृत हैं। स्कूल की खस्ताहालत से छात्रों के नामांकन पर भी खराब असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे रोड के स्कूल का भेजा 18 लाख का प्रस्ताव
- अधिशासी अधिकारी मुन्नाकुमार ने बताया कि प्रथम चरण में ब्लॉक कार्यालय के बगल में रेलवे रोड पर स्थित प्राथमिक विद्यालय के 18 लाख रुपये से कायाकल्प का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। आंशिक कर्फ्यू खत्म होने के बाद काम शुरू होगा। बजट उपलब्ध होते ही कन्या प्राथमिक विद्यालय के कायाकल्प के लिए भी प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed