{"_id":"60a6a1df8ebc3efa077515cb","slug":"school-farrukhabad-news-knp6294975112","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रूखाबाद: कक्षा आठ तक विद्यालय 30 जून तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रूखाबाद: कक्षा आठ तक विद्यालय 30 जून तक बंद
Fri, 21 May 2021 10:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, फर्रूखाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फर्रूखाबाद
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 10:40 AM IST
सार
कोविड-19 को देखते हुए विद्यालय 30 जून तक बंद रहेंगे। जिला प्रशासन, सक्षम अधिकारी द्वारा परिषदीय शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों को दिए जाने वाले प्रशासकीय कार्य एवं दायित्वों को शिक्षकों को पूरा करना होगा।
विज्ञापन
school
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद में कक्षा एक से आठ तक सभी बोर्ड के विद्यालय 30 जून तक बंद रहेंगे लेकिन बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। इसको लेकर बेसिक शिक्षा सचिव प्रताप सिंह बघेल ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने आदेश में कहा कि कक्षा एक से आठ तक के मान्यता प्राप्त, अशासकीय विद्यालय, परिषदीय विद्यालय, कस्तूबा गांधी आवासीय विद्यालय व अन्य बोर्ड के सभी विद्यालयों में ऑनलाइन पठन पाठन कराया जाएगा।
विज्ञापन
कोविड-19 को देखते हुए विद्यालय 30 जून तक बंद रहेंगे। जिला प्रशासन, सक्षम अधिकारी द्वारा परिषदीय शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों को दिए जाने वाले प्रशासकीय कार्य एवं दायित्वों को शिक्षकों को पूरा करना होगा।
विज्ञापन